Trending

Rashifal 6 February 2026: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 6 February 2026, दिन- शुक्रवार, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2553, माह- फाल्गुन, तिथि – कृष्ण पक्ष पंचमी (5)।     

Rashifal 6 February 2026

1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। मनचाहे कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई यादगार उपहार खरीद सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में यदि आप कोई जोखिम उठाने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। हालांकि, पार्टनरशिप में कोई भी नया समझौता करते समय पूरी सतर्कता बरतें, अन्यथा धोखे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों या सीनियर्स से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।   

2 वृष राशि (Taurus) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

3 मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। 

4 कर्क राशि (Cancer) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

5 सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। 

6 कन्या राशि (Virgo) : ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या दिखावटी व्यवहार से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा मीठे बोल कभी-कभी दूरियां पैदा कर सकते हैं। जो लोग नया व्यापार शुरू कर चुके हैं, उन्हें शुरुआती समय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास में इज़ाफा होगा। कोई ऐसा महत्वपूर्ण कार्य, जो लंबे समय से अधूरा था और आपको मानसिक तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। (Rashifal 6 February 2026)

यह भी पढ़ें : राज्यसभा में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले– ‘कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के सपने देखती है’     

7 तुला राशि (Libra) : आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपकी राह देख रही है और आप उन्हे उचित रूप से निभा भी लेंगे। रूटीन से हटकर कुछ खास गतिविधियों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। मकान अथवा जमीन से संबंधित रुके हुए कार्य आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार होने की वजह से कुछ तनाव भी रह सकता है। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर होने की आशंका है, इसलिए विशेष सावधानी रखें। आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। 

8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।

9 धनु राशि (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।  

10 मकर राशि (Capricorn) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है।  आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।

11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।   

12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ, साधना और भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो निकट भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षा से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवन से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेकर घर के वरिष्ठ सदस्य आपका समर्थन और प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिलने के योग बन रहे हैं। (Rashifal 6 February 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!