Rashifal 7 February 2026: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 7 February 2026, दिन- शनिवार, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2553, माह- फाल्गुन, तिथि- कृष्ण पक्ष षष्ठी (6)।
Rashifal 7 February 2026
1 मेष राशि (Aries) : आज ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या दिखावटी व्यवहार से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा मीठे बोल कभी-कभी दूरियां पैदा कर सकते हैं। जो लोग नया व्यापार शुरू कर चुके हैं, उन्हें शुरुआती समय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास में इज़ाफा होगा। कोई ऐसा महत्वपूर्ण कार्य, जो लंबे समय से अधूरा था और आपको मानसिक तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Pariksha Pe Charcha: ‘पढ़ाई बोझ नहीं, जीवन निर्माण का माध्यम है’ – परीक्षा पे चर्चा में छात्रों को पीएम मोदी की बड़ी सीख
2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आप कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।
3 मिथुन राशि (Gemini) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई पढ़ाई लिखाई से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है।
5 सिंह राशि (Leo) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी साथी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आपका कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ, साधना और भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो निकट भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षा से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवन से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेकर घर के वरिष्ठ सदस्य आपका समर्थन और प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिलने के योग बन रहे हैं। (Rashifal 7 February 2026)
7 तुला राशि (Libra) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपकी सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। व्यवसाय में आपको पिछली योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आप वह भी पूरा हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
9 धनु राशि (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होंगे।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।
12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। मनचाहे कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई यादगार उपहार खरीद सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यवसाय में यदि आप कोई जोखिम उठाने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। हालांकि, पार्टनरशिप में कोई भी नया समझौता करते समय पूरी सतर्कता बरतें, अन्यथा धोखे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों या सीनियर्स से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं। (Rashifal 7 February 2026)



