Trending

राशिफल शुक्रवार 29 अक्टूबर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल शुक्रवार 29 अक्टूबर 2021 : सुखी जीवन के लिए (09:32 से) आज के उपाय : दान, मन्त्र, भोजन (उपाय, मन्त्र, हिन्दू एवं जैन धर्म) दिनाँक – 29 अक्टूबर 2021, कार्तिक कृष्ण पक्ष, वैदिक मास – उर्जा, शरद ऋतु, दक्षिणायन सूर्य। दिन- शुक्रवार। तिथि- अष्टमी। चन्द्र राशी –कर्क। व्रत- अहोई अष्टमी, कार्तिक स्नान। कार्य सिद्ध सफल योग – 6:33 तक। पंचक-नहीं, भद्रा – नहीं। प्राकृतिक प्रकोप योग – 31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक तापमान में विगत 03 वर्षों की तुलना में माह में न्यूनता या गिरावट रहेगी।

“भविष्य – 11 सितम्बर से मध्य नवम्बर तक – “क’ “अ” “ग” “स” “र” “ल” अक्षर से प्रारंभ व्यक्ति, वस्तु, स्थान, संस्थान, प्रदेश, देश के लिए उत्तरोत्तर असुविधा, व्यय, कष्ट, आकस्मिक विपदा पूर्ण रहेगा। राशी एवं लग्न कोई हो प्रचलित नाम के प्रभाव होगे।

मंगल ग्रह प्रभाव – 31 अक्टूबर को मंगल ग्रह स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा, अग्निप्रयोग एवं दर्घटना  में वृद्धि प्रभाव होंगे। 31 अक्टूबर तक- संगीत, नृत्य, अभिनय, शिल्प, कला व्यवसाय से जुड़े वर्ग के लिए एवं मंदिर, धर्म ब्राह्मण के लिए अशुभ समय होगा।

यह भी पढ़ें : पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली महापर्व में ऐसे करें पूजन, घर आएगी सुख, समृद्धि और खुशहाली, जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

राशिफल शुक्रवार 29 अक्टूबर 2021

Aries मेष राशि – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों एवं उपकार की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे। नए मित्र भी बनाएँगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे।

Taurus वृष राशि – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति एवं कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है। धार्मिक अथवा दान, पुण्य कार्य मे सफलता मिल सकती है। जनसम्पर्क से जुड़े वर्ग राजनेता, सामाजिक कल्याण, अभिकर्ता आदि को यश, सफलता एवं व्यस्तता की स्थितियाँ मिलने की संभावना है।

Gemini मिथुन राशि – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

यह मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित नकारात्मक परिणामों का सूचक है। परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी के स्वास्थ्य पर व्यय या व्यस्तता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के व्यवहार के प्रति असंतुष्ट, अप्रसन्न या सशंकित रह सकते हैं। आप विवाद, विषाद, चिंता, तनाव व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है।

Cancer कर्क राशि -ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको लेनदारी या उधर दी गयी धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप होगा। पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है।

Leo सिंह राशि –मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।

Virgo कन्या राशि- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है। अच्छे समाचार मिलेंगे। मान सम्मान एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यों की प्रगति से संतोष मिलेगा। परिवार एवं परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे।

Libra तुला राशि – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

विशेष रुप से धन की हानि ,व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। इन दिनों आप कोई परामर्श, बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुँचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें, क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी।

Scorpio वृश्चिक राशि – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

चन्द्रमाकी गोचर गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शारही है। आपकी ख्याति एवं यश, प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं। यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्तियोग हैं। व्यवसाय मे धन /लाभ के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। प्रयास के परिणाम अपेक्षा के अनुकूल ही रहेंगे। आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं।

Sagittarius धनु राशि –ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है। नयी योजना निर्माण एवं कार्य प्रारम्भ के लिए सर्वोत्तम समय है। सफलता निश्चित है। ग्रहों के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

Capricorn मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है। इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनन्द लेने की संभावना है।

Aquarius कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

असुविधा, असहयोग, समन्वयहीन एवं अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं, ध्यान नहीं देना चाहिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने उच्चाधिकारी से कार्यालय में या रोजगार स्थल पर किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिन्ता न करे।

Pisces मीन राशि -दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

सकारात्मक परिस्थितियों का दिन है। यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम संबंध सुख या नए मित्र हेतु यह दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें : KBC 13: शुक्रवार एपिसोड में दिखेंगे राजकुमार राव, घुटनों के बल बैठ अमिताभ को प्रपोज करेंगी कृति सैनन

आज के वैदिक उपाय

नक्षत्र उपाय : स्वामी बृहस्पति अपनी पूजा से प्रसन्न होकर प्रचुत सद्बुद्धि प्रदान करते हैं। तिल दान करना चाहिए।  बृं बृहस्पतये नम:। ॐ अंगि-रसाय विदमहे दण्डायुधाय धीमहि तन्नो जीवः प्रचोदयात।

पौराणिक मंत्र :
सर्पोरक्त स्त्रिनेत्रश्च फलकासिकरद्वयःl
आश्लेषा देवता पितांबरधृग्वरदो स्तुमेll
नक्षत्र देवता मंत्र :– ॐ सर्पेभ्यो नमः। सरीसृप से सुरक्षा एवं धन।
नक्षत्र  मंत्र :– ॐ आश्लेषायै नमःl

दिन के अनिष्ट रोकने के उपाय

सर्व सिद्धिम,सफलताम च सर्व वान्छाम पूरय पूरय में नम: / स्वाहा। अनिष्ट नाशक एवं सफलता के उपाय-श्री सुविधिनाथ भगवान या श्री पुष्पदंत भगवान। ॐ ह्रीं शुक्र ग्रहारिष्ट निवारक-श्री पुष्पदन्त नाथ जिनेन्द्राय नम: सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा। मम (अपना नाम) दुष्टग्रहरोगकष्टनिवारणं सर्वशांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा। बाधा मुक्ति के लिए दान- चावल, चांदी मिश्री, सफेद पुष्प,

  1. दही, सफेद वस्त्रसफेद चंदनसुगंधित द्रव्यदान करे।
    ओम भृगुजाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात्।
    आपो ज्योति रस अमृतम। परो रजसे सावादोंम।
    शुक्र –शुक्रवार- ब्रह्माण्डपुराण दैत्यमन्त्री गुरुस्तेषां प्राणदश्च महामति:।
    प्रभु: ताराग्रहाणां च पीडां हरतु मे भृगु:।।
    दैत्यों के मंत्री और गुरु तथा उन्हें जीवनदान देने वालेतारा ग्रहों के स्वामी महान् बुद्धिसंपन्न शुक्र मेरी पीड़ा को दूर करें।। ब्रह्माण्डपुराण
  2. दान किसे दे – सफ़ेद गाय कन्या या देवी मंदिर मे दान करे।
  3. दिन दोष आपत्ति निराककरण के लिए घर से प्रस्थान पूर्व क्या खाएं – कच्चा दूध, जौ barley| यदि जन्म कुंडली मे शुक्र अच्छा हो उनको दही अवश्य उपयोग करना चाहिए।

तिथि उपाय

नारियल, तिल का तेल लाल रंग (चुकंदर, लाल पत्ते की भाजी, कोई भी लाल रंग की सब्जी) व काँसे के बर्तन में भोजन करना निषिद्ध है। आवला, नमक, बेल पत्र तोडना, व्यंजन उत्पाद का प्रयोग नहीं करे। अनार भोजन में शामिल करे।

कार्य के पूर्व : वृषभ से सुशोभित भगवान सदाशिव की पूजा करनी चाहिए। भगवान शंकर आकस्मिक मृत्यु से रक्षा, ज्ञान देने और बंधनमुक्त। ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।। या ॐ साम्ब सदा शिवाय नम:।। 5- ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ॐ। सिंह, धनु, कुम्भ राशी वाले बाधा नाश के लिए उपाय अवश्य करे।

Related Articles

Back to top button