Trending

राशिफल शनिवार 30 अक्टूबर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल शनिवार 30 अक्टूबर 2021 : सुखी जीवन के लिए उपाय : दान, मन्त्र, भोजन (उपाय मन्त्र  हिन्दू एवं जैन धर्म) राशिफ़ा; 30 अक्टूबर 2021, कार्तिक कृष्ण पक्ष, वैदिक मास-उर्जा, शरद ऋतु, दक्षिणायन सूर्य। दिन- शनिवार। तिथि- नवमी। चन्द्र राशी – कर्क एवं सिंह। व्रत- कार्तिक स्नान। कार्य सिद्ध सफल योग – 6:33 तक। पंचक-नहीं, भद्रा –दिन में नहीं। मूल-दिनरात। प्राकृतिक प्रकोप योग – 31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक  तापमान में विगत 03 वर्षों की तुलना में माह में न्यूनता या गिरावट रहेगी।

“भविष्य – 11 सितम्बर से मध्य नवम्बर तक  –“अ” “ल” “र” “क’ “स” “ग” अक्षर से प्रारंभ व्यक्ति, वस्तु, स्थान, संस्थान, प्रदेश, देश के लिए उत्तरोत्तर असुविधा, व्यय, कष्ट, आकस्मिक विपदा पूर्ण रहेगा। राशी एवं लग्न कोई हो प्रचलित नाम के प्रभाव होगे।

मंगल ग्रह प्रभाव -31 अक्टूबर को मंगल ग्रह स्वाति  नक्षत्र में प्रवेश करेगा, अग्निप्रयोग एवं दुर्घटना में वृद्धि प्रभाव होंगे। 31 अक्टूबर तक – संगीत, नृत्य, अभिनय, शिल्प, कला, व्यवसाय से जुड़े वर्ग के लिए एवं मंदिर, धर्म ब्राह्मण के लिए अशुभ समय होगा।

यह भी पढ़ें : राजधानी में लागु हुआ नया नियम हेलमेट नहीं पहने पर लगेगा 500 रुपए का जुर्माना

राशिफल शनिवार 30 अक्टूबर 2021

Aries मेष राशि चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है। परिवार एवं मित्रों या कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है। समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अति उत्साह से दूर रहना उचित होगा।

Taurus वृष राशि , , , , वा, वी, वू, वे, वो.

आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद अथवा सोचने विचारने के उपरांत ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। बाधाएं कम हो सकती हैं। विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले।

Gemini मिथुन राशि का, की, कू, , , , के, को, ह.

पद प्रतिष्ठा का प्रयोग एवं सुख उपभोग होगा। परिवार के बड़ो व कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी ।प्रशंसा एवं ख्याति के सुयोग हैं। हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। यश बढ़ेगा।

Cancer कर्क राशि -ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।

Leo सिंह राशि मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

सौभाग्य, सुख व सम्मान इस अवधि की विशेषता है। आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है।

Virgo कन्या राशि- टो, , पी, पू, , , , पे, पो.

शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता एवं दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध एवं विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।  विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले।

Libra तुला राशि रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

विपरीत स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। शत्रु पराजित होंगे। आपका मनोबल एवं आत्मविश्वास आपको यश एवं सफलता प्रदान करेगा। स्थाई संपत्ति एवं लाभ की स्थिति उत्तम है। परिवार के छोटों से या संतान सुखपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विवाद केस भी मामलों में अथवा इंटरव्यू परीक्षा में सफलता के अच्छे योग हैं।  विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले।

Scorpio वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

Sagittarius धनु राशि ये, यो, , भी, भू, , , , भे.

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

Capricorn मकर राशि भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी.

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नही होगा।  विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले।

Aquarius कुंभ राशि गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

सकारात्मक परिस्थितियों का दिन है। यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम संबंध सुख या नए मित्र हेतु यह दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Pisces मीन राशि -दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची.

विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल  उत्तम रहेगा। राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये  गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। सफलता के योग अच्छे हैं।

आज का वैदिक उपाय 

  1.  नक्षत्र दोष मंत्र : हव्य-कव्य के द्वारा पूजे गए सभी पितृगण धन-धान्य, भृत्य, पुत्र तथा पशु प्रदान करते हैं। ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्. ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।
  2.  नक्षत्र मंत्र : ॐ मघायै नमः।
  3.  नक्षत्र देवता मंत्र : ॐ पितृभ्यो नमःlपित्रेभ्य नमः। अलौकिक सुख।पितृ शाप से सुरक्षा।
  4.  नक्षत्र उपाय : वस्त्र दान करना चाहिए। बृहस्पति पूजा से सद्बुद्धि,ज्ञान,निर्णय क्षमता प्रदान करते हैं। तिल दान करना चाहिए। ऊंबृम बृहस्पतये नम:। ॐ अंगि-रसाय विदमहे दण्डायुधाय धीमहि तन्नो जीवः प्रचोदयात ।।

दिन के अनिष्ट रोकने के उपाय

दिन दोष उपाय-शमी वृक्ष पर जल अर्पण करे। पीपल वृक्ष में मिश्री मिश्रित दूध से अर्घ्य देने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। पीपल के नीचे सायंकालीन समय में एक चतुर्मुख दीपक अर्पण।

  1.  मन्त्र -ॐपिप्पलाद ,गाढ़ीकौशिक ऋषये नमः। विष्णवे नम:,हनुमतेनम:। सर्ववांछाम पूरयपूरय च सर्व सिद्धिम देहि में नम:।
  2.  दान– उड़द, तिल, काला, वस्त्र, नीले पुष्प, लोभान का दान करे।
  3.  दान किसे दे – काली गाय, वृद्ध, सेवक, को दे सकते है। 
  4. घर से प्रस्थान पूर्व खाएं – तिल, भात, उड़द, अदरख मे से कोई या सभी पदार्थ उपयोग करना चाहिए। जिन का शनि ठीक न हो वे उड़द प्रयोग न करे। 

जैन धर्म मंत्र-

णमो लोए सव्वसाहूणं। ॐ सूर्य पुत्राय विद्महे ,मृत्यु रुपाय धीमहि ,तन्नो सौरिः प्रचोदयात्॥ आपो ज्योति रस अमृतम |परो रजसे सावादोंम।

तिथि दोष उपाय हेतु कार्य के पूर्व : लौकी, नारियल. आवला, बाल नाख़ून काटना, बेल पत्र तोडना व्यंजन उत्पाद का प्रयोग नहीं करें। जल किसी कार्य के पहले प्रयोग करे।

कार्य के पूर्व   – दुर्गा स्मरणया पूजा लोकव्यवहार में विजय प्रद रहेगी।  ॐ महादेव्यै विह्महे दुर्गायै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात् ।।परोरजसेसावदोम। या एम् ह्रीम क्लीम चामुंडायै विच्च्यै। तुला, मकर राशी वाले बाधा प्रतिरोध के लिए उपाय करे।

Related Articles

Back to top button