Trending

राशिफल रविवार 7 नवम्बर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल रविवार 7 नवम्बर 2021 एवं सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय : दान, मन्त्र, वर्जित भोजन (उपाय, मन्त्र  हिन्दू एवं जैन धर्म) राशिफल 7 नवम्बर  2021, कार्तिक शुक्ल पक्ष, वैदिक मास-उर्जा, हेमंत ऋतु, दक्षिणायन सूर्य। दिन- रविवार। तिथि- त्रितीया। चन्द्र राशी – वृश्चिक। कार्य सिद्ध सफल योग – 09:10 से। पंचक-नहीं, भद्रा – 02:50 से। मूल – दिन रात। प्राकृतिक प्रकोप योग -मंगल एवं शुक्र, गुरु की स्थिति के कारण विगत 05 वर्षों की तुलना में आगामी मार्च तक शीत/ठण्ड (अधिकता) प्रकोप (रोग) एवं जनधन की हानि के योग बनेगे।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, किसानों से 2800 रूपए में धान खरीदेगी सरकार

राशिफल रविवार 7 नवम्बर 2021

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

सामान्य रूप से आशा के अनुरूप प्रगति वाला नहीं रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में कुछ बाधाएं उपस्थित होंगी। किसी भी प्रकार का जोखिम लेना हानि प्रद सिद्ध हो सकता है।व्यापार में लाभ कीसंभावना कम है। यात्रा में कष्ट अतः वाहन चालन आदि में सावधानी लाभदायक सिद्ध होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम दिन नहीं है।

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

रोजगार में अनुकूल स्थितियां उत्पन्न होंगी। प्रेम या दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। विवाह से संबंधित कार्य की प्रगति संतोषप्रद रहेगी। रोजगार में लाभ अपेक्षित होगा। राजनेताओं के लिए उत्तम दिन है। यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होना कठिन है। नए कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

आशा के अनुरूप कार्य पूर्ण होते दृष्टिगोचर होंगे। सामाजिक आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए सफलता का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु पेट से संबंधित कष्ट की संभावना बनी रहेगी। यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होगा। विरोधियों के विरुद्ध कार्रवाई का उचित दिन है। कनिष्ठ वर्ग के लिए आप कारवाई  कर सकते हैं। मनोबल ऊंचा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

कार्यों की प्रगति से संतुष्टी नहीं मिलेगी। कनिष्ठ वर्ग का अपेक्षित सहयोग कठिन है। या वे आपके इच्छा के अनुकूल कार्य परिणाम नहीं दे सकेंगे। परिवार के सदस्यों के कारण जनता एवं सुख बाधा की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सामान्य रूप से दैनिक कार्यों में रोजगार एवं व्यापार में सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य या दिन नहीं कहा जा सकेगा।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ नकारात्मक परिणामों का सूचक है। स्वयं का व परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना व सावधानी बरतना आवश्यक है। हो सकता है कि आपको पेट की गड़बड़ी व छाती में बैचेनी जैसी समस्याएँ झेलनी पड़े। स्वास्थ्य में गिरावट चिन्ता का विषय बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। प्रयासों के परिणाम विलंब से ही सही परंतु आपके पक्ष में आएंगे। खर्च के योग प्रबल बन सकते हैं।नए कार्य हाथ में नहीं लें। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन अनुकूल शारीरिक मानसिक दृष्टि से रहेगा।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं है। आवश्यक खर्च के योग बने रहेंगे। बचत में कमी होगी। जोखिम के परिणाम उपयोगी सिद्ध नहीं होंगे। भागदौड़ या कार्य की अधिकता उत्पन्न हो सकती है। कार्यों के परिणाम अंतिम रूप से आपके पक्ष में रहेंगे। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें।किसी ककोई सलाह देने के स्थान पर स्वयं कार्य निष्पादन करना उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

कल की तुलना में आज का दिन महत्वपूर्ण नहीं रहेगा तथापि कार्य सफलता के योग हैं। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम आज प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पीछे नहीं हटे क्योंकि समय आपके पक्ष में है। राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए उत्तम दिन है। महिलाओं के लिए उपयोगी दिन सिद्ध नहीं होगा।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

किसी भी प्रकार के नए कार्य जोखिम की सलाह नहीं दी जा सकती है। किसी को कोई परामर्श देना व्यर्थ रहेगा। मार्केटिंग शॉपिंग नहीं करना आपके हित में रहेगा। आवश्यक कामों में ही रुचि लें। जनप्रतिनिधियों के लिए कष्टकारी दिन है। सफलता की संभावनाएं बहुत कम है।यात्रा एवं भागदौड़ या कार्य की अधिकता रहेगी। महिलाओं के लिए सुविधा में कमी का विशेष दिन है। आकस्मिक कार्य की अधिकता भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

आज का दिन भी बहुत महत्वपूर्ण है। आराम के स्थान पर कार्य को महत्व देकर शीघ्र निष्पादन करना आपके लिए लाभदाई रहेगा। किसी भी प्रकार कोई काम कल पर टालना उचित नहीं होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। सफलता के योग उत्तम है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आमोद प्रमोद पर व्यय हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

सामान्य रूप से दिन उत्तम है, परंतु किसी भी कार्य के परिणाम की आशा अपने इच्छा के अनुकूल संपन्न होने की ना रखें। किसी भी प्रकार की जोखिम मै या नए कार्य या मार्केटिंग शॉपिंग अथवा किसी को परामर्श देना लाभदायक सिद्ध नहीं होगा। व्यर्थ किसी के विवाद में ना पड़े। कार्य की सफलता संदिग्ध है, आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ रहेगा। रोजगार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

भाग्य आपका साथ देता प्रतीत नहीं होगा। परिवार के सदस्यों एवं संतान पक्ष से चिंता कर परेशानी रहेगी।विद्या प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की संभावनाएं कम है। प्रत्येक कार्य को सूझ बुझ  एवं विचार उपरांत करना उचित होगा। न्याय निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। बड़ों के आशीर्वाद से किए गए उपरोक्त कार्य पूर्ण होंगे। अथवा बड़ों से विवाद की स्थिति या उनसे अप्रसन्नता का उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लाभ रहेगा।

यह भी पढ़ें : सीबीएसई एग्जाम 2022: गाइडलाइंस का नोटिस जारी, 45-50 दिन चलेगी कुल 189 विषयों की परीक्षा

आज के वैदिक उपाय

  •  वेद मंत्र  ज्येष्ठा वैदिक – ॐ त्राताभिंद्रमबितारमिंद्र गवं हवेसुहव गवं शूरमिंद्रम वहयामि शक्रं पुरुहूतभिंद्र गवं स्वास्ति नो मधवा धात्विन्द्र:। ॐ इन्द्राय नम:।
  •  पौराणिक मंत्र :श्वेतहस्तिनमारूढं वज्रांकुशलरत्करम।सहस्त्रनेत्रं पीताभं इंद्रं ह्रदि विभावये ll
  •  नक्षत्र देवता मंत्र :- ॐ इंद्राय नमः।
  •  नक्षत्र मंत्र :- ॐ जेष्ठायै नमःl
  •  तिथि उपाय–छोटा बैंगन  खाना, तेल लगाना वर्जित है। घी भोजन में शामिल करे।
  •  कार्य के पूर्व -ब्रह्मा की पूजा। ब्रह्मचारी ब्राह्मण को भोजन – विद्या में सफलता मिलती है।

ब्रह्म देव का बीज मंत्र। ॐ खं कं। ओम् चतुर्मुखाय विद्मिहे कमण्डलुधाराय धीमहि। तन्नो: ब्रह्म: प्रचोदयात।

तिथि उपाय – Barly\जो, आवला व्यंजन उत्पाद का प्रयोग नहीं करे। परवल खाने से शत्रुओं की वृद्धि होती है। भात भोजन में शामिल करे।

कार्य के पूर्व  –  कुबेर का पूजन करने से मनुष्य निश्चित ही विपुल धनवान बन जाता है तथा क्रय-विक्रयादि व्यापारिक व्यवहार में उसे अत्यधिक लाभ होता है।मंत्र- ॐ वैश्रवणाय स्वाहा:

मंत्र- ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:। सिंह, धनु, कुम्भ राशी वाले बाधा नाश के लिए उपाय अवश्य करे।

दिन दोष उपाय-

स्नान जल में कनेर पुष्प, केसर, खस, इलायची मिला कर स्नान करे। सूर्य देव को जल अर्पण करे। मंत्र – खखोलकाय नमः।

बाधा मुक्ति के लिए दान- गुड, लाल वस्त्र, पुष्प तांबा नारंगी वस्तु,लाल चन्दन कनेर लाल पुष्प।

दान – लाल गाय, सूर्य मंदिर 10 वर्ष तक के बच्चे, विष्णु, कृष्ण मंदिर मे  दान दे सकते है।

दिन दोष आपत्ति निराकरण के लिए घर से प्रस्थान पूर्व क्या खाएं– रसाल, आम, घी, पान मे से कोई भी पदार्थ। पान का पत्‍ता अपने पास रखकर निकलें। गुड, या आम रस , पदार्थ कच्ची केरी चटनी आम का रस आदि ग्रहण करना चाहिए ।

सफलता के लिए 

ओम सप्त तुरंगाय विद्महे सहस्त्र किरणाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्। आपो ज्योति रस अमृतम। परो रजसे सावादोंम। आपो ज्योति रस अमृतं। परो रजसे सावदोम।

जैन मंत्र

’ऊँ ह्रीं अर्हं सूर्य ग्रहारिष्ट निवारक। श्री पद्म प्रभु जिनेन्द्राय नमः सर्वशांतिं कुरू कुरू स्वाहा। मम (अपना नाम) दुष्टग्रहरोगकष्टनिवारणं सर्वशांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा। ग्रहाणामा आदिरात्यो लोकरक्षण कारक:। विषम स्थान सम्भूतां पीडां हरतु मे रवि:। ग्रहों में प्रथम परिगणितअदिति के पुत्र तथा विश्व की रक्षा करने वाले, भगवान सूर्य विषम स्थानजनित मेरी पीड़ा का हरण करें ।। ब्रह्माण्डपुराण

Related Articles

Back to top button