Trending

“धनतेरस” मंगलवार 2 नवम्बर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

राशिफल मंगलवार 2 नवम्बर 2021 एवं सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय : दान, मन्त्र, वर्जित भोजन (उपाय- मन्त्र  हिन्दू एवं जैन धर्म) दिनांक 02 नवम्बर 2021, कार्तिक कृष्ण पक्ष, वैदिक मास-उर्जा,शरद ऋतु, दक्षिणायन सूर्य। दिन- मंगलवार। तिथि- द्वादशी. त्रयोदशी-11:31 से प्रारंभ। चन्द्र राशी –कन्या। व्रत- धन त्रयोदशी, यम दीप दान, प्रदोष व्रत, कार्तिक स्नान। पंचक-नहीं, भद्रा –नहीं। मूल – नहीं। त्रिपुष्कर योग 11:31 तक। पूजा – धनतेरस- 18:21-19.41, यमदीप दान- 17:55-20:01 तक।

प्राकृतिक प्रकोप योग –31 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक  तापमान में विगत 03 वर्षों की तुलना में माह में न्यूनता या गिरावट रहेगी। मंगल एवं शुक्र, गुरु की स्थिति के कारण विगत 05 वर्षों की तुलना में आगामी मार्च तक शीत /ठण्ड(अधिकता) प्रकोप (रोग) एवं जनधन की हानि के योग बनेगे।

यह भी पढ़ें : 1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG, WhatsApp, पेंशनर्स से जुड़े कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

राशिफल मंगलवार 2 नवम्बर 2021

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे।आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता एवं दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध एवं विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामान्यतः संमस्या नही आएगी।

वृष राशि (Taurus) – , , , , वा, वी, वू, वे, वो.

घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र एवं परचितों  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, , , , के, को, ह.

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है। स्त्री वर्ग विशेष, यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नही होगा।

कन्या राशि (Virgo) – टो, , पी, पू, , , , पे, पो.

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी।नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

मनोबल उत्तम रहेगा। राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी।सफलता के योग अच्छे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है।परिवार, मित्रों से तथा कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा।प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, , भी, भू, , , , भे.

धैर्य, शांति, अल्पभाषी रहना सफलता का मूल मन्त्र एवं निर्णय स्थगित रखने उपयोगी है। आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद अथवा सोचने विचारने के उपरांत ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। बाधाएं कम हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी.

यात्रा या महत्वपूर्ण कार्य लंबित रखना उत्तम होगा। पद प्रतिष्ठा का प्रयोग एवं सुख उपभोग होगा। परिवार के बड़ो या कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रशंसा एवं ख्याति के सुयोग हैं। हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी यश बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं।स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची.

मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है। आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा।आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक भौतिक सुख की वस्तुओं से सुख योग है। इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा। प्रेम या दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि या सहयोग, समन्वय की आशा कर सकते हैं। सौभाग्य, सुख व सम्मान इस दिन की विशेषता है।

आज का वैदिक उपाय 

सफलता के लिए, नक्षत्र कृत अरिष्ट नाशक मंत्र : भगवान सूर्य गंध-पुष्पादि से पूजित होने पर सभी प्रकार की धन-संपत्तियां प्रदान करते हैं। “ऊँ घृणि सूर्याय नम:। ”तेल दान करना चाहिए।

पौराणिक मंत्र :

सवितारहं वंदे सप्ताश्चरथ वाहनम् l
पद्मासनस्थं छायेशं हस्तनक्षत्रदेवताम् ll

नक्षत्र देवता मंत्र :- ॐ सवित्रे नमःl

नक्षत्र नाम मंत्र:- ॐ हस्ताय नमः

दिन के अनिष्ट रोकने के उपाय : मंगल  ग्रह की प्रसन्नता/कृपा के लिए उपाय (अविवाहित पुरुष-कन्यायों को एवं दाम्पत्य सुख के लिए पुरुष -स्त्री वर्ग  को अवश्य उपयोग करना चाहिए) – मीठा या गुड़ खाकर, गरम दूध पीकर निकले।

  1.  सुख, सौभाग्य वृद्धि के लिए –जटामांसी, मौलश्री लाल पुष्पजल मे मिला कर स्नान करे।
  2.  दान : गुड, मसूर, तांबा, लाल चन्दन युवा पुरुष, रक्षक, कनेर लाल पुष्प।
  3.  दान किसे दे – युवा अवश्यक -लाल बैल, युवा लड़का, राष्ट्रीय, सुरक्षा कर्मी,चौकीदार को दे।
  4.  दिन दोष आपत्ति निराकरण के लिए प्रस्थान पूर्व क्या खाएं – कांजी।

ओम अंगारकाय विद्महे शक्ति हस्ताय धीमहि तन्नो भौम्य प्रचोदयात् आपो ज्योति रसोंमृतम ,परो रजसे सावदोम |केतु-ॐ अश्वध्वजाय विद्महे शूलहस्ताय धीमहि तन्नः केतुः प्रचोदयात् ॥

जैन धर्म मंत्र : ॐ ह्रीं णमो सिद्धाणं। ॐ ह्रीं मंगल ग्रहारिष्ट निवारक श्री वासु पूज्यजिनेन्द्राय नम। सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा।मम (अपना नाम ) दुष्ट ग्रह रोग कष्ट निवारणं सर्व शांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा।

तिथि दोष उपाय : पूतिका (पोई) भोजन वर्जित। तुलसी तोडना, मांसाहार, सेम, मटर, शहद, खीरा, ककड़ी, तेल, आवला. व्यंजन उत्पाद का प्रयोग नहीं करे। खीर भोजन में शामिल करे। तैल-मर्दन, नए घर का निर्माण करना तथा नए घर में प्रवेश तथा यात्रा का त्याग करना चाहिए।

कार्य के पूर्व : विष्णु की पूजा करके मनुष्य विजय मिलती है। ॐ  नारायणाय  नम:|| विष्णवे नम:|| ऊँ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। ॐ हूं विष्णवे नम: . ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। 

मैं भगवान विष्णु जो इस सृष्टि के पालक और रक्षक हैं, को नमन करता हूं। जो शांति पूर्वक  सर्प के ऊपर लेटे हुए हैं, ब्रह्मांड का सृजक, कमल का फूल, जिनकी नाभि से निकला हुआ है। पूरी सृष्टि को पोषक है , सर्वव्यापी है जो मेघ जैसे सांवले, आंखें कमल के समान है, सर्व स्वामी हैं, योगी जिनका ध्यान करते हैं, वह इस संसार के भय का विनाश करने वाले भगवान विष्णु को मेरा नमस्कार। मिथुन, कर्क राशी वाले विघ्नबाधा नाश के लिए उपाय करे। 

Related Articles

Back to top button