अब इस कंपनी ने की 6 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी, गूगल भी इसी राह पर

HP Company: मेटा, ट्विटर और अमेजन के बाद अब लैपटॉप कंपनी HP अपने कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है। HP इंक लगभग 6 हजार लोगों को निकाल सकती है। ये उसकी टोटल वर्कफोर्स का करीब 12% है। HP में अभी 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी है। हालांकि कंपनी का छंटनी का ये प्लान 2025 तक पूरा करने का है। HP ने अपनी वित्तीय वर्ष 2022 की फुल ईयर रिपोर्ट के दौरान ये घोषणा की है। कोरोना महामारी के दौरान पीसी और लैपटॉप सेगमेंट में जोरदार उछाल देखने को मिला था। हालांकि अब बिक्री में कमी आई है, जिस कारण HP ने एम्प्लॉइज की संख्या में कटौती का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:- देश का पहला गियर्ड इलेक्ट्रिक मोटरबाइक लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल्स

ग्लोबल मार्केट में महंगाई और मंदी की चिंता भी जॉब कट के कारणों में से एक हो सकता है। HP ने कहा कि चौथी तिमाही में रेवेन्यू साल दर साल 0.8% घटकर 14.80 बिलियन डॉलर हो गया। पर्सनल सिस्टम सेगमेंट में रेवेन्यू, जिसमें पीसी शामिल हैं, 13% गिरकर 10.3 बिलियन डॉलर हो गया। प्रिंटिंग रेवेन्यू 7% कम होकर 4.5 बिलियन डॉलर हो गया। HP से पहले ट्विटर ने करीब 50% कर्मचारियों को निकाला है। जबकि मेटा ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए 11 हजार लोगों को निकाल दिया है। (HP Company)

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेजन में भी 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है। अमेजन ने खुद भी अगले साल तक छंटनी जारी रहने की जानकारी दी है। वहीं बीते दिन खबर आई थी कि गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 10 हजार एम्प्लॉइज की छंटनी कर सकती है। इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था। मार्केट कंडीशन और कॉस्ट कटिंग के कारण ऐसा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैनेजर्स को ‘खराब प्रदर्शन’ करने वाले कर्मचारियों का विश्लेषण करने और उन्हें रैंक देने के लिए कहा गया है। (HP Company)

ग्लोबल मार्केट में जैसे-जैसे कंपनियां कम मांग, घटते मुनाफे और ऊंचे कर्ज का सामना करती हैं, कई कंपनिया कॉस्ट कटिंग करने के लिए एम्प्लॉइद की छंटनी शुरू कर देती हैं। बढ़ती बेरोजगारी कई संकेतकों में से एक है, जो मंदी को परिभाषित करती है। मंदी में कंज्यूमर कम खर्च करते हैं और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन भी धीमा हो जाता है। भारत में ट्विटर के 200 से ज्यादा कर्मचारियों थे, जिनमें में से ज्यादातर को निकाल दिया है। वहीं नौकरी से निकाले जाने के बाद कई कर्मचारियों ने मस्क पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। (HP Company)

Related Articles

Back to top button