“अगर 1.25 करोड़ हिंदू खड़े हुए तो दुनिया साथ देगी”- बांग्लादेश पर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Bangladesh Hindus : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं (Bangladesh Hindus) की स्थिति को लेकर बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश की हिंदू आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का फैसला करती है, तो उन्हें दुनिया भर के हिंदुओं का समर्थन मिलेगा।
यह भी पढ़े :- Bastar Pandum 2026 : बस्तर पंडुम का भव्य समापन आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
मुंबई में RSS के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित लेक्चर सीरीज़ के दूसरे दिन मोहन भागवत ने कहा,
“बांग्लादेश में लगभग 1.25 करोड़ हिंदू रहते हैं। अगर वे वहीं रहकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने का निर्णय लेते हैं, तो दुनिया के सभी हिंदू उनकी मदद करेंगे।”
उन्होंने कहा कि संख्या के बल पर बांग्लादेश के हिंदू अपनी स्थिति में बड़ा सुधार ला सकते हैं।
“हम अपनी सीमाओं के भीतर रहकर और दुनिया भर के हिंदू अपने-अपने स्थानों से जो भी संभव होगा, सहायता करेंगे—इसकी मैं गारंटी देता हूं,” भागवत ने कहा।
RSS प्रमुख ने यह भी कहा कि यदि बांग्लादेश के हिंदू एकजुट हो जाएं, तो वहां की राजनीतिक व्यवस्था का उपयोग अपनी सुरक्षा और हितों के लिए कर सकते हैं।
“संघर्ष के लिए एकता बेहद जरूरी है। जितनी जल्दी वे संगठित होंगे, उतना ही बेहतर होगा,” उन्होंने जोर दिया।
मोहन भागवत ने इसे सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि इस बार बांग्लादेश के हिंदुओं ने पलायन करने के बजाय वहीं रहकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में बीते कुछ महीनों से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है। छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद हालात और बिगड़ गए। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन और अशांति देखी जा रही है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव प्रस्तावित हैं।
बांग्लादेश के मुद्दे के अलावा मोहन भागवत ने भारत को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,
“2047 में भारत के फिर से विभाजन का डर रखने के बजाय हमें अखंड भारत के उदय की कल्पना करनी चाहिए। 500 साल शासन करने वाले सुल्तान और बादशाह भारत को नहीं तोड़ पाए, 200 साल राज करने वाले अंग्रेज भी असफल रहे—तो आज़ाद भारत में ऐसा दोबारा क्यों होगा? (Bangladesh Hindus)



