LPG Price Hike Update – 73.5 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, आज से लागू हो गए नए दाम

न्यूज डेस्क

पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। सरकार ने आज 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपये की बढ़ोतरी की। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। अच्छी बात यह है कि 14.2 KG वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि जिन लोगों ने पहले से भी सिलेंडर बुक कराया होगा, उनको भी आज से यह बढ़ा हुआ रेट देना होगा।

देश में बीते सात साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दोगुना से कुछ ज्यादा हो गई है। आज यह सिलेंडर 834.50 रुपये में मिल रहा है, वहीं इस सिलेंडर की कीमत 1 मार्च 2014 को 410.5 रुपये थी।

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इस बार बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। बता दें कि घरेलू गैस का सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। हालांकि इससे पहले 1 जुलाई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे।

आपको बता दें सरकारी तेल वितरण कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद, वे कीमत बढ़ाने या घटाने या इसे स्थिर रखने का फैसला करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button