चंडीगढ़ के बाद IIT बॉम्बे में अश्लील वीडियो बनाने का मामला, पढ़े पूरी खबर

IIT Bombay MMS: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS वायरल करने की घटना पर अभी तक बवाल थमा भी नहीं है और इस बीच IIT बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT बॉम्बे की एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हॉस्टल 10 के बाथरूम की खिड़की से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद 22 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- बैठक में अनुपस्थित 3 सब इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी

वहीं आरोपी के मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है। IIT मैनेजमेंट ने कहा है कि आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था, उसे बंद कर दिया गया है। IIT बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे। (IIT Bombay MMS)

IIT बॉम्बे के डीन ने दी जानकारी

IIT बॉम्बे के डीन प्रोफेसर तपनेंदु कुंडू ने कहा कि हॉस्टल की कैंटीन पहले मेल स्टाफ चला रहा था, संस्थान ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया है। बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। हॉस्टल विंग H10 का सर्वे करने के बाद जरूरी जगहों पर CCTV कैमरे और लाइटिंग लगाई गई है। मामला सामने आने के बाद IIT बॉम्बे ने बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि IIT के हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। (IIT Bombay MMS)

मुंबई पुलिस कर रही मामले की जांच

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें आरोपी के पास मिले फोन पर किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां सिर्फ महिला स्टाफ होगा। IIT ने कहा कि हम छात्रों से चर्चा कर रहे हैं कि सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठा सकते हैं। बता दें कि पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से 12 और वीडियो मिले हैं। ये वीडियो उसके ही निकले। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसमें उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो मंगवाए गए। (IIT Bombay MMS)

रोज हो रहे नए-नए खुलासे

वहीं लड़की ने वीडियो-फोटो भेजकर फोन से डिलीट कर दिए थे। मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर पूरी कहानी सामने आ गई है। शक के बाद लड़की को पकड़ा गया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। जब हॉस्टल प्रबंधन ने लड़की के मोबाइल से उसके साथी लड़के को मैसेज कर सवाल पूछा तो उसने अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए सारे वीडियो मोबाइल फोन से बनाए गए। विवाद के पहले दिन आरोपी लड़की हॉस्टल में लड़कियों की पूछताछ में ये बात खुद कबूल कर चुकी है। फिलहाल बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। (IIT Bombay MMS)

Related Articles

Back to top button