आज जशपुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, जिले को 110.99 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM Sai Jashpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (28 दिसंबर) जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 110 करोड़ 99 लाख रुपए से ज्यादा लागत के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण और 78 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर विधानसभा में 56 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत के 45 कार्यों और कुनकुरी विधानसभा के 40 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत के कुल 102 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़ें:- DGP अशोक जुनेजा ने प्रदेशभर के IG और SP की ली बैठक, कानून व्यवस्था में मजबूती लाने के दिए सख्त निर्देश

पत्थलगांव विधानसभा के 13 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत के कुल 35 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। CM साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। साथ ही दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। CM साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 15 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से जशपुर के खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर 12 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, 6.74 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला गौरवपथ, 3.52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम, मनोरा और सन्ना में अलग-अलग बनने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय का भवन शामिल है। हर महाविद्यालय भवन का निर्माण 4.65 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। (CM Sai Jashpur Tour)

मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 66 एकल जल प्रदाय योजना और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत एकल जल प्रदाय योजना के 12 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री साय जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें नगर पालिका जशपुर में 7.38 करोड़ रुपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना, जशपुर में 1.40 करोड़ रुपए की लगात से निर्मित सद्भाव मंडप, 52.80 लाख रुपए की लागत से जिला चिकित्सालय जशपुर में स्थापित हमर लैब, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 4.94 करोड़ रुपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप, कुनकुरी में 2.83 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम, पत्थलगांव में 4.73 करोड़ रुपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना के कार्य शामिल हैं। (CM Sai Jashpur Tour)

रायपुर में आयोजित बैठक में भी शामिल होंगे CM साय

मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायगढ़ से सुबह 9.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.15 बजे रायपुर आएंगे और दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर से दोपहर 1.10 बजे जशपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.10 बजे दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोपहर 3.20 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे से 4.30 बजे तक जशपुरिया माटी अटल सुशासन दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4.40 बजे बालाजी मंदिर, 5 बजे कल्याण आश्रम और 5.50 बजे ग्राम सोगड़ा जाएंगे। CM साय शाम 6.40 बजे पतराटोली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 से रात 8.30 बजे तक कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय बगिया स्थित अपने निवास में रात्रि विश्राम करेंगे। (CM Sai Jashpur Tour)

Related Articles

Back to top button