राज्यसभा में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले– ‘कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के सपने देखती है’

PM Modi Speech Rajya Sabha : राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव (PM Modi Speech Rajya Sabha) की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘मोहब्बत की दुकान’ का दावा करने वाले लोग खुलेआम ‘मोदी की कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि गांधी परिवार को लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी उनकी पारिवारिक संपत्ति है।

यह भी पढ़े :- नॉर्थ DCP मयंक गुर्जर की सख्ती, होटल–बार–क्लब संचालकों की अहम बैठक

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि उनकी सरकार ने धारा 370 हटाई, ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसले लिए और देश की सुरक्षा व एकता को मजबूत किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “किसी ने मुझसे पूछा था कि आपकी सेहत का राज क्या है? मैंने कहा—मैं रोज़ 2 किलो गाली खाता हूं। (PM Modi Speech Rajya Sabha)

राष्ट्रपति और आदिवासी समाज के अपमान का आरोप

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति एक गरीब आदिवासी परिवार से आने वाली महिला हैं और उनके साथ किया गया व्यवहार केवल महिला या आदिवासी समाज का ही नहीं, बल्कि संविधान का भी अपमान है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा तक नहीं होने दी गई, जो संसदीय परंपराओं के खिलाफ है।

नॉर्थ-ईस्ट, दलित और सिख समाज के अपमान का मुद्दा

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों और दलित समाज से आने वाले नेताओं का भी अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयानों में असम और नॉर्थ-ईस्ट के प्रति नफरत झलकती है।

सिख समाज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल इसी सदन में कांग्रेस के एक सांसद को ‘गद्दार’ कहा गया, केवल इसलिए क्योंकि वे सिख थे। उन्होंने इसे सिख समाज और गुरुओं का अपमान बताया।

‘गालियां देने की प्लानिंग में रहती है कांग्रेस’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अगर मैं आज इतना बोलकर छोड़ दूं तो शायद उन्हें नींद नहीं आएगी और कल कैसे गालियां देनी हैं, इसकी प्लानिंग चलती रहेगी।”

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए उत्सुक हैं। यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड डील हो या हाल ही में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील—पूरी दुनिया भारत की आर्थिक प्रगति की तारीफ कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर सदन में विस्तृत जानकारी भी दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!