फिर कोरोना की चपेट में आए राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत, जयपुर के SMS हॉस्पिटल में भर्ती

Ashok Gehlot Corona Positive: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं।उनमें स्वाइन फ्लू की भी पुष्टि हुई है। गहलोत ने 3 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण टेस्ट कराया, जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इस वजह से अगले 7 दिन वे किसी से नहीं मिल पाएंगे। अशोक गहलोत को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के IDH सेंटर में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें:- नियम का उल्लंघन करने पर 4 खदान सील, खनिज और राजस्व विभाग की कार्रवाई

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर है। SMS के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री को भर्ती करवाया था। डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई। वे कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव हैं। डॉक्टर प्रकाश केसवानी की यूनिट में वे भर्ती हैं। दूसरे सीनियर डॉक्टरों की टीम भी उनकी देखरेख कर रही है। डॉक्टर्स ने बताया कि गहलोत को जब देर रात हॉस्पिटल लेकर आए तो उनकी प्रारंभिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। (Ashok Gehlot Corona Positive)

डॉक्टरों ने कहा कि ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में एडमिट रहने के लिए कहा था। सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारिरीक पैरामीटर नॉर्मल है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अभी ऑक्सीजन लगाई गई है। बीते कुछ दिन से गहलोत की तबीयत खराब है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ थी। बता दें कि अशोक गहलोत इससे पहले साल 2021 और साल 2023 में भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। उस समय SMS के डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेट करते हुए ट्रीटमेंट किया था। इस बार वे कोविड पॉजिटिव होने के साथ स्वाइन फ्लू पॉजिटिव भी आए हैं। इसके अलावा साल 2021 में ही गहलोत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद SMS के कार्डियोलॉजी विंग में भर्ती करवाया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। (Ashok Gehlot Corona Positive)

Related Articles

Back to top button