CGPSC-2022 के रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 625 अभ्यर्थियों का चयन

CGPSC 2022 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2022 के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जारी परिणाम के मुताबिक 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया गया है। सत्र के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित करते हुए बताया गया है कि 210 पदों के लिए परीक्षाएं हुई थी, जिसमें 625 अभ्यर्थियों का हुआ चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। परिणाम CGPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 19 अलग-अलग विभागों के 210 पदों के लिए ली गई थी।

यह भी पढ़ें:- Modi Cabinet: विश्वकर्मा योजना को कैबिनेट की मंजूरी, E-Bus सेवा को लेकर लिया बड़ा फैसला

जानकारी के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर, DSP जैसे पदों पर भर्ती होनी है। इस लिंक https://psc.cg.gov.in/htm/Results.html पर देख रिजल्ट सकते हैं। CGPSC की ओर जारी की गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 3095 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 15 से 18 जून के बीच में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। इंटरव्यू के लिए आयोग की वेबसाइट पर अलग से जानकारी दी जाएगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को 1 दिन पहले अपने सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा, जो कैंडिडेट डॉक्यूमेंट सत्यापन नहीं करवा पाएंगे उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। (CGPSC 2022 Result)

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने रिजल्ट

  • सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले लॉग इन पोर्टल में अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • CGPSC, PCS मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपने कंप्यूटर पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें या प्रिंट आउट कर लें। (CGPSC 2022 Result)

Related Articles

Back to top button