IND vs WI T20 World Cup 2026 : सुपर-8 का निर्णायक मुकाबला, जीतने वाली टीम पहुंचेगी अंतिम चार में

IND vs WI T20 World Cup 2026 : आईसीसी ICC Men’s T20 World Cup में सुपर-8 चरण का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़े :- इश्क में अंधी पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग कुचलवाया पति को, पढ़े पूरी खबर

मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमों का प्रदर्शन

ग्रुप चरण में भारत और वेस्टइंडीज ने अपने-अपने समूह में शीर्ष स्थान हासिल किया था। हालांकि सुपर-8 में दोनों टीमों को एक-एक जीत और एक-एक हार मिली है, जिससे यह मुकाबला निर्णायक बन गया है।

पिच और आंकड़े

ईडन गार्डन्स की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। टी20 प्रारूप में यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 8 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है।

हेड-टू-हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि टी20 विश्व कप इतिहास में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। 2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया था।

संभावित प्लेइंग-11

भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

वेस्टइंडीज:
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

मौसम

कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

प्रसारण

मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। (IND vs WI T20 World Cup 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!