भूपेश बघेल के बाद TS सिंहदेव को भी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के बने संयोजक

Singhdeo New Responsibility: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को भी कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है, जिसका पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को कमेटी का संयोजक बनाया है। 16 सदस्यीय इस कमेटी में प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जयराम रमेश और शशि थरूर भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने एक रेजोल्यूशन पास किया है। इसके मुताबिक जनता को मोदी सरकार की कथनी-करनी में अंतर बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों के बदले प्रदेश प्रभारी

मैनिफेस्टो कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, मणिपुर के पूर्व डिप्टी CM गायखंगम, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई, ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चीफ प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू, ओंकार सिंह मरकाम, रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवाणी और गुरदीप सप्पल शामिल हैं। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव सीधे तौर पर उस प्लानिंग का हिस्सा होंगे, जिसमें कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने अपनी नेशनल टीम में शामिल किया है। उन्हें राष्ट्रीय गठबंधन समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति में भूपेश बघेल के अलावा राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश, मुकुल वासनिक भी शामिल हैं। (Singhdeo New Responsibility)

बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार के बाद कांग्रेस की नजर 2024 लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी ने 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक बुलाई थी, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को कांग्रेस ने मैनिफेस्टो कमेटी के गठन की घोषणा कर दी। CWC की बैठक में एक रेजोल्यूशन पास किया गया। इसमें कहा गया कि पार्टी मोदी सरकारी की कमजोरियों को उजागर करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के दावों और जमीनी हकीकत में काफी अंतर है। सामाजिक ध्रुवीकरण काफी ज्यादा हो गया है और इसका इस्तेमाल चुनाव में जीत के लिए किया जा रहा है। हालांकि 2024 में कांग्रेस के सफर आसान नहीं होने वाला है। (Singhdeo New Responsibility)

Related Articles

Back to top button