टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने रचा इतिहास, 41 साल बाद हॉकी में जीता मेडल

न्यूज़ डेस्क।

जापान के शहर टोक्यो में चल रहे ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर भारतवासियों का दिल जीत लिया है। टोक्यो ओलम्पिक में पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। जिसमें भारतीय हॉकी प्लेयर सिमरनजीत ने 2 गोल दागे। टोक्यो में जारी ओलम्पिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खिलाडियों को दी बधाई प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। Field hockey stick and ball #Tokyo2020

भारत ने 41 साल बाद हॉकी के खेल में मेडल हासिल किया है। इसके पहले भारत ने 1980 में ओलम्पिक हॉकी में मैडल जीता था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार मिली थी और इस तरह भारत और जर्मनी के पास कांस्य पदक जीतने का मौका था, क्योंकि दोनों टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर चुकी थीं। इस मौके को भारतीय टीम ने भुनाया और जर्मनी को 5-4 से रोमांचक मैच में मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button