ऋण पुस्तिका की जगह पर सुझाएं दूसरा शब्द, उचित शब्द सुझाने वाले को एक लाख रुपये

CG NEWS: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े शब्दों पर कितने संवेदनशील हैं और हर शब्द की बारीकी पर कितना ध्यान देते हैं। इसकी झलक तब मिली जब उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से ही कहा कि आप इसके लिए अच्छा सा सुझाव दें। उपयुक्त सुझाव पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शब्द बेहद जादुई होते हैं और लोगों की भावनाओं से जुड़े रहते हैं। ये उनके स्वाभिमान से भी जुड़े रहते हैं। ऐसे प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की। ऋणपुस्तिका शब्द की जगह दूसरे शब्द का खोजा जाना किसान स्वाभिमान से जुड़ी बात है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम कड़ार पहुंचे। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। CG NEWS

यह भी पढ़े :- Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में होना चाहिए मुस्लिम डिप्टी सीएम’, बोला सुन्नी वक्फ बोर्ड

उन्होंने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला पंजीयक एवं मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय बलौदाबाजार 76.56,जनपद पंचायत भाटापारा के स्कूल शिक्षा से अहाता निर्माण 10 लाख रूपये, शिक्षा विभाग द्वारा वि.खं. भाटापारा के बोडतरा में शास. हाई स्कुल भवन का निर्माण 75.23,डी.एम.एफ. मद से अहाता निर्माण, खेल मैदान में 5.00, गौठान पहुंच मार्ग सी.सी.रोड निर्माण कार्य 15.39, चौन लिंक्ड फेसिंग कार्य (गौठान में) 4.83, चौन लिंक्ड फेसिंग कार्य (गौठान में) 3.86, चौन लिंक्ड फेसिंग कार्य (गौठान में) 5.79, चौन लिंक्ड फेसिंग कार्य (गौठान में) 3.86 मनरेगा के तहत गौठान में सामुदायिक पशु शेड निर्माण कार्य 9.04, स्व सहायता समूह हेतु शेड 3.43, वर्मी टंका निर्माण 3.72, लोक निर्माण विभाग द्वारा भाटापारा बायपास मार्ग लं. 8.00 किमी का उन्नतिकरण 5542.53, खोखली से बीजाभाट मार्ग लं. 4.20 किमी पुल पुलिया सहित 552.81, खपराडीह से सेंदरी मार्ग लं. 3.00 किमी पुल पुलिया सहित 560.02, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के तहत हसदा में 81.05, बेन्द्री 73.38 एवं मजगांव 103.87 जनपद पंचायत सिमगा में डी.एम.एफ. मद से गौठान क्षेत्र में पशु शेड निर्माण कार्य 21 लाख रूपये, सी.सी. रोड सह नाली निर्माण कार्य 10.00,सी.सी. रोड निर्माण कार्य दौलत साहू के घर से मुक्तिधाम तक 10.00, राजू विश्वकर्मा के घर से कुमार साहू के घर तक 10.00, पन्ना सोनी के घर से मेनरोड तक एवं महामाया चौक से खेदी यदु के घर तक 5.00, बेलर मशीन प्रदाय कार्य 5.00, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सी.सी रोड निर्माण साधराम के घर से जगमोहन के घर तक चुटचुटिया 4.00, संतराम के घर से चोखे लाल के घर तक खण्डूवा 5.00, विक्रम के घर से परस सतनामी के घर तक चुटचुटिया 5.00, तेजराम मारकंडे के जय स्तभ तक चुटचुटिया 5.00, शेषनारायण के घर से गुरूघासी मंदिर तक दुलदुला 5.00, मेहतरू के घर से गंगरेल के घर तक दुलदुला 5.00, समारू के घर से मुखी के घर तक बमनीडीह 5.00, समारू के घर से मंदिर तक बमनीडीह 5.00, मंदिर से मेन रोड तक बमनीडीह 5.00 लाख रूपये का लोकार्पण शामिल है। CG NEWS

Related Articles

Back to top button