बस एक बार कर लें मां लक्ष्मी के इन प्रभावी मन्त्रों का जाप, दूर हो जाएगी धन की कमी, कृपा से हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली: वैसे तो हर दिन भगवान का होता है हर एक दिन का अपना विशेष महत्व है. भगवान विष्णु का गुरुवार महत्व का दिन है, तो उनकी पत्नी मां लक्ष्मी का शुक्रवार. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है।

शुक्रवार को अलग अलग तरीकों से मां लक्ष्मी को भक्त प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा से जातकों के जीवन में धन की कमी दूर हो जाती है।

इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है. क्योंकि जिस घर मां लक्ष्मी कृपा होती है उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी बताया गया है.यही कारण है कि भक्त जमकर पूजा अर्चना करके मां भगवती को प्रसन्न करते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे मंत्रों का जाप किया जाता है. आज शुक्रवार के दिन हम आपको मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ उनके प्रभावी मंत्र के बार में बता रहे हैं।

इसे भी पढ़े:राशिफल 26 नवम्बर 2021 : तुला राशि वालें किसी प्रकार का जोखिम न लें, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

मां लक्ष्मी के प्रिय मंत्र (favorite mantra of maa lakshmi)

श्री लक्ष्मी बीज मन्त्र:

ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।

लक्ष्मी प्रा​र्थना मंत्र:

नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

श्री लक्ष्मी महामंत्र:

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

माता लक्ष्मी के मंत्र

ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।।

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ।।

ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट।।

Related Articles

Back to top button