5 फरवरी से राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन, रोजाना छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुति

Maghi Punni Mela : राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 5 फरवरी माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुति होगी।

मेला के प्रारंभ दिवस 5 फरवरी को रंग सरोवर के भूपेंद्र साहू बारुका और स्वर्णा/गरिमा दिवाकर रायपुर की शानदार प्रस्तुति होगी। इसके बाद 6 फरवरी को पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 7 फरवरी को अल्का परगनिहा रायपुर की परफॉरमेंस होगी। 8 फरवरी को पी.सी. लाल यादव गण्डई की प्रस्तुति। पद्मश्री ऊषा बारले भिलाई, 9 फरवरी को ननकी ठाकुर, चम्पा निषाद रायपुर, 10 फरवरी को हिम्मत सिन्हा छुरिया, 11 फरवरी को गोरेलाल बर्मन रायपुर, 12 फरवरी को अनुराग शर्मा रायपुर, 13 फरवरी को दुष्यंत हरमुख भिलाई, 14 फरवरी को दिलीप षडंगी रायगढ़, आरु साहू नगरी, 15 फरवरी को सुनील सोनी दुर्ग, 16 फरवरी को रिखी क्षत्रीय भिलाई, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर लाटाबोड़, 17 फरवरी को दीपक चंद्राकर अर्जुन्दा और 18 फरवरी को सुनील तिवारी रायपुर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।(Maghi Punni Mela)

यह भी पढ़ें : गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर SDRF का मॉक ड्रिल, टीम ने आपदा से बचने बताए उपाय

राजिम माघी पुन्नी मेला (Maghi Punni Mela) का आयोजन 5 फरवरी माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक किया जाएगा। इस दौरान 3 पर्व स्नान 5 फरवरी माघ पूर्णिमा, 14 फरवरी जानकी जयंती एवं 18 फरवरी महाशिवरात्रि का होगा। गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर राजस्व एवं आपदा विभाग के SDRF टीम द्वारा राजिम मेला में पहुंचाने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के सुरक्षा को देखते हुए माॅक ड्रिल के जरिए आपदा के समय विषम परिस्थितियों के कैसे बचाव करें इसकी जानकारी दी गई। (Maghi Punni Mela)

राजिम मेला स्थल, लक्ष्मण झूला के पास एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़, आंधी, प्राकृतिक आपदा से बचाव के साथ आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में बचाव कार्य, टुटे हुए पुल से लोगों को उतारना। मेला स्थल पर अत्याधिक भीड़ होने से भगदढ़ मचने से रोकना और स्थिति कंट्रोल करना। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार करना, त्वरिक ट्रांसपोर्टेशन हेतु आवश्यक वाहन एवं ग्रीन कारीडोर का निर्माण करना आदि की जानकारी माॅक ड्रिल के जरिए दी गई। 

यह भी पढ़ें : शहर वासियों को मिली दो बड़ी सौगात, मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तेलघानी आरओबी और गोगांव आरयूबी ब्रिज का किया लोकार्पण

Related Articles

Back to top button