देश में राज्यपाल-उपराज्यपाल पदों पर बड़ा फेरबदल, आर.एन. रवि बने बंगाल के गवर्नर

देश के कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश में कई नई नियुक्तियों के साथ कुछ राज्यपालों का स्थानांतरण भी किया गया है।

यह भी पढ़े :- होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक – अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। वह पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। वहीं जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना से स्थानांतरित कर महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिहार को मिला नया राज्यपाल

इसके अलावा नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।

तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

उपराज्यपाल पदों में भी बदलाव

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा भारत के पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।

केंद्र सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कई राज्यों में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!