धार्मिक नजरिये से बहुत ही पावन है अगस्त का महीना, पढ़ें इसकी खासियत

रायपुर। छत्तीसगढ़

हिन्दू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही खास माना जाता है सिर्फ इसलिए नहीं क्योकि इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। बल्कि इस लिए भी क्योंकि सावन के महीने में बहुत सारे व्रत और त्यौहार मनाये जाते हैं। अगस्त का महीना धार्मिक दृस्टि से बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। अगस्त का महीना सावन मास के अंतर्गत आता है, इस महीने में कामिका एकादशी, ओणम, रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा, कृष्णा जन्माष्टमी आदि त्यौहार मनाये जाते है।

सावन सोमवार
सावन यानि अगस्त में सावन सोमवार की पूजा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। सावन सोमवार में हिन्दुओं द्वारा भगवान् शिव की पूजा आराधना की जाती है। सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को था। सावन का दूसरा सोमवार 02 अगस्त को और सावन का तीसरा सोमवार 09 अगस्त को और सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 16 अगस्त को है। सावन मास 22 अगस्त को समापित होगा।

सावन में आने वाले त्यौहार
2 अगस्त – सावन का दूसरा सोमवार
3 अगस्त – मंगलवार मंगला गौरी व्रत
4 अगस्त – कामिका एकादशी व्रत
5 अगस्त – प्रदोष व्रत
8 अगस्त – हरियाली अमावस्या
9 अगस्त – सावन का तीसरा सोमवार
11 अगस्त – हरियाली तीज
12 अगस्त – विनायक चतुर्थी
13 अगस्त – नागपंचमी
16 अगस्त – सावन का आखिरी सोमवार
18 अगस्त – पुत्रदा एकादशी
22 अगस्त – रक्षाबंधन
30 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी

Related Articles

Back to top button