धमतरी जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 का पूर्व मंत्री व विधायक अजय चन्द्राकर ने किया विमोचन

Dhamtari Varshik Calendar 2023 : अनमोल न्यूज 24 की ओर से प्रतिवर्ष वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी धमतरी जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 का प्रकाशन किया गया हैं।

वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक अजय चन्द्राकर जी के करकमलों से हुआ।

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 का कलेक्टर रजत बंसल ने किया विमोचन

पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन के लिए अनमोल न्यूज 24 परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही कहा, इस कैलेंडर में बहुत सी जानकारी दी गई हैं, जो सभी नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

प्रदीप हॉस्पिटल कुरुद के डायरेक्टर संचालक डॉ. प्रदीप साहू ने कहा, वार्षिक कैलेंडर में तीज त्यौहार, जयंती दिवस व अवकाश का बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रकाशित करवाया गया हैं। उन्होंने आगे कहा, जैसा नाम अनमोल न्यूज हैं, वैसा ही यह कैलेंडर भी वाकई अनमोल हैं। सभी टीम को बधाई व शुभकामना।

कुलेश्वर बोरवेल्स के संचालक कुलेश्वर चन्द्राकर ने विमोचन अवसर पर कहा, अनमोल न्यूज24 का यह वार्षिक कैलेंडर में जनसामान्य के जरूरत की छोटी छोटी जानकारियों को दिया गया हैं। आम जन के किये विशेष मुहूर्त भी दिया गया हैं।
जो सभी के काफी काम आयेगी।

नगर पंचायत कुरुद के पूर्व अध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर ने विमोचन अवसर पर कहा, प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर सभी के लिए अत्यंत उपयोगी व जानकारी के परिपूर्ण हैं। निःसंदेह कड़ी मेहनत से इस कैलेंडर तैयार किया गया हैं। पूरी टीम को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, जिला प्रशासन को मिला राष्ट्रीय प्लेटिनम अवॉर्ड

अनमोल न्यूज 24 के संपादक अशोक कुमार साहू ने कहा, प्रतिवर्ष वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता हैं। इसी कड़ी में धमतरी जिले पर केंद्रित वार्षिक कैलेंडर 2023 (Dhamtari Varshik Calendar 2023) का प्रकाशन सुधिपाठकों के लिए किया गया हैं। इस कैलेंडर में आम जन की जरूरतों का विशेष ध्यान दिया गया हैं। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ शुभ मुहूर्त का उल्लेख किया गया हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!