राहुल गांधी को 2 साल की सजा, मोदी सरनेम को लेकर दी थी विवादित टिप्पणी

MP Rahul Gandhi Punished: गुजरात के सूरत जिला अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनकी कथित ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया है। साथ ही 2 साल की सजा सुनाई है। इसके बाद फिर उन्हें जमानत मिल गई।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जी को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। शब्दों की चोट शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी और पीड़ादायक होती है और शब्द जब अनर्गल और झूठे हों तब चोट और भी गहरी और कष्टदायक हो जाती है। मुझे विश्वास है कि इस न्यायिक आदेश से सीख लेते हुए हम सभी को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा किसी भी स्थिति में टूटने न पाए। 
 
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है, ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आज भी मुझे बताया कि राहुल गांधी के रवैये से सब खराब हो गया। उनकी पार्टी भी डूब रही है। BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव से पहले सारे मोदी चोर हैं का बयान दिया था, इस बयान के बाद से मोदी सरनेम रखने वाले कई लोगों ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया। सूरत जिला अदालत के साथ ही बाकी अदालतों में भी उन्हें ऐसे ही सजा सुनाई जानी चाहिए।  (MP Rahul Gandhi Punished)
केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने कहा आज संसद में कांग्रेस हंगामा कर रही थी कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए जबकि राहुल गांधी यहां मौजूद भी नहीं थे…कोर्ट ने अब तय कर लिया है सजा तो उन्हें मिलेगी।  राहुल गांधी बार-बार ग़लत बोलते हैं, ये सबको पता चल गया है। वहीं सूरत जिला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वो कार्रवाई कर रहे हैं। (MP Rahul Gandhi Punished)
वहीं सूरत जिला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें ज़मानत मिल गई है।ये(BJP) लोग पहले जज को बदलते गए,हमें अंदाज़ा लग रहा था लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं। कानून के तहत ही हम लड़ेंगे। राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि आज न्यायपालिका पर दबाव है…राहुल गांधी की जो टिप्पणी है, ऐसी राजनीतिक टिप्पणी चलती रहती हैं। ऐसी टिप्पणियां अटल जी ने, आडवाणी जी ने पता नहीं कितनी की होंगी। लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज़ नहीं होता था। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में सही फैसला होगा। (MP Rahul Gandhi Punished)
इधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने खिलाफ कथित मोदी सरनेम टिप्पणी में दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद ट्वीट किया, “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा इसे प्राप्त करने का साधन है- महात्मा गांधी।” केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जैसा बीज बोएंगे वैसा ही पौधा निकलेगा,मनमोहन सिंह जी और शरद यादव व अन्य ने मिलकर कानून में संशोधन किया था जिसमें 2 साल नहीं बल्कि 5 साल की अगर सज़ा हो तब संसद की सदस्यता खत्म होनी चाहिए और इन्होंने उस बिल को जनता के सामने फाड़ा था। कांग्रेस नेता ए. गोपन्ना ने तमिलनाडु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में सत्यमूर्ति भवन मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की ऐसी अलोकतांत्रिक गतिविधि द्वेष से प्रेरित हैं, यह मानहानि का झूठा मामला है। जनता सब देख रही है।  (MP Rahul Gandhi Punished)

Related Articles

Back to top button