रायपुर में BJP पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 227 लोगों को मिला मौका

Raipur BJP List: छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी हुई है, जिसे लेकर लगातार पार्टी और पदाधिकारियों में बदलाव किए जा रहे हैं। इसी बीच BJP ने रायपुर जिले में अपनी सक्रियता को बढ़ाने नई टीम तैयार की है। जिले के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। जयंती पटेल की अध्यक्षता में ये टीम काम करेगी। टीम में ललित, जयसिंह समेत सात लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मंत्री, महामंत्री, सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी जैसे अलग-अलग विभागों में 227 से ज्यादा नेताओं को पद दिए गए हैं। इनमें 50 से ज्यादा ऐसे नेता हैं, जिनको बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- फिर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने एलन मस्क, इन्हें छोड़ा पीछे

वहीं नए लोगों को जिले की टीम में लिया गया है। BJP के रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल की टीम में बहुत से नेता बृजमोहन तो कुछ राजेश मूणत खेमे से हैं। साल 2023 का चुनाव अब रायपुर जिले में इसी टीम के भरोसे होगा। यही टीम सियासी रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे पहले BJYM की प्रदेश कार्यसमिति की 167 सदस्यों की जम्बो सूची जारी की गई थी। BJYM के प्रदेशाध्यक्ष रविभगत ने सूची जारी की थी। इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की भी लिस्ट जारी की गई थी, जिसके मुताबिक 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 7 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए थे। बृजलाल राठौर मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए गए थे। वहीं कल्लू सिंह राजपूत कार्यसमिति सदस्य बनाए गए थे। (Raipur BJP List)

बता दें कि 9 अगस्त 2022 को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई, और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल सबसे पहले 9 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने का केंद्रीय हाईकमान ने आदेश जारी किया था। विष्णुदेव साय पार्टी आदिवासी चेहरा के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। (Raipur BJP List)

Related Articles

Back to top button