मामूली झगड़े में महिला ने पड़ोसी की चबा ली अंगुलियां, थाने पहुंचा मामला

डेस्क न्यूज : पड़ोसियों में झगड़े (Neighbours Fighting) आम बात है, लेकिन एक महिला अपनी पड़ोसी से इस कदर नाराज हुई कि उसकी दो उंगलियां ही चबा डालीं। घटना स्पेन शहर की है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, आरोपी महिला को शक था कि उसकी पड़ोसी जादू-टोना करती है, इसी को लेकर दोनों के बीच पहले बहस और फिर हाथापाई हो गई।

यह भी पढ़ें : स्कूल प्रबंधन की शर्मनाक हरकत, हॉस्टल का बाथरूम गंदा होने पर लड़कियों की कपड़े उतरवाकर की जांच

बेटी के सामने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि कांगो (स्पेन शहर) की रहने वाली 45 वर्षीय महिला को अपनी 48 वर्षीय पड़ोसी महिला (Neighbours Fighting) पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता की दो उंगलियां अपने दातों से चबाई और फिर उन्हें खा गई। इस पूरी वारदात के समय आरोपी की छह वर्षीय बेटी भी वहीं मौजूद थी।

Police ने बचाई पीड़िता की जान

पुलिस को इस घटना के बारे में आसपास रहने वालों ने सूचित किया था। पुलिस अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि आरोपी महिला पीड़िता की बुरी तरह पिटाई कर रही थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी महिला को शक था कि पड़ोसी उसके खिलाफ जादूटोना करती है। वो पानी में नमक मिलाकर उसके घर पर छिड़कती थी। इसी को लेकर दोनों में पहले बहस और फिर हाथापाई शुरू हो गई’।

यह भी पढ़ें : सरकार की इन योजनाओं से लाइफ बन जाएगी आसान, पढ़िए पूरी खबर

पहले Stone से किया वार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पड़ोसी पर पहले भारी पत्थर से वार किया फिर उसे नीचे गिराने के बाद उसकी दो उंगलियां अपने दांतों से काट ली। पीड़ित महिला मूल रूप से कांगो की रहने वाली है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button