Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : कर्क राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़ कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : अनुशासन के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा, यही हैं सफ़लता की कुंजी : राजेश साहू

कर्क राशि का 14 अप्रेल के पश्चात् कन्या विवाह योग प्रबल हैं। वर्ष  मध्य काल उत्तम प्रत्येक दृष्टी से सिद्ध होगाप्रथम एवं अंतिम तिमाही भागमभाग, व्यय, सुख बाधक रहेगी। अनपेक्षित बाधा, कष्ट हानि या अनिष्टप्रतिरोध हेतु – वर्ष के पूर्वार्ध में गुरु, शनि तथा उत्तरार्ध में शनि, केतु केउपाय उपयोगी सिद्ध होसकते हें माहप्रथम एवं अंतिम तिमाही में मंगल के उपाय उपयोगी होंगे

गुरु (वर्ष आरम्भ से 13 अप्रैल 2022) तक

कर्क राशि वाले को कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारी व घर पर बड़ों से विवाद में न पड़ें। यदि आप सावधान नहीं रहे तो संभव है आपका पद व प्रतिष्ठा न रहे और आपका किसी सुदूर स्थान पर स्थानान्तरण हो जाय।  स्वयं आपके व आपके बच्चों के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने नेत्र व गले के प्रति सावधानी बरतें। शरीर को थकान से बचाने के लिए यही समय है जब आपको स्वस्थ रहन-सहन की शैली अपनानी होगी।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक

यह धन व वित्तीय लाभ का सूचक है। आप व्यापार व व्यवसाय में लाभ, कार्यालय में अधिकारपूर्ण पद, उद्यम में सफलता व अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुग्रह की आशा कर सकते हैं। यह लेखकों, प्रकाशकों, व्याख्याताओं व पुस्तकों के क्षेत्र से सम्बन्धित सभी के लिए अच्छा समय सिद्ध हो सकता है।  सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह अच्छा समय है। आपको सम्मान मिलने की संभावना है, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ती चली जाएगी।

धन व आर्थिक लाभ मानों हर ओर से, हर संभव स्त्रोत से प्रवाहित होकर आता रहेगा। आप कृषि भूमि या अन्च अचल सम्पत्ति क्रय करने के विषय में सोच सकते हैं। अविवाहित के विवाह योग हैं। संतान की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह उचित समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप सुदूर यात्रा पर जाने का मानस बना सकते हैं।

केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

आशातीत धन लाभ हो सकता है तो दूसरी ओर अत्यधिक व्यय आपको अनावश्यक खर्चों को रोकने में अत्यंत कठिनाई होगी, विशेष रुप से यदि कृष्ण – पक्ष हो। यह व्यय आपकी संतान के कारण हो सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। इस समय उधार या ऋण लेने से बचें।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023  02:25:32) 

वित्तीय दृष्टि से यह समय विशेष शुभ है। आप धन के अन्तर्प्रवाह की आशा कर सकते हैं जिसमें से कुछ कई स्त्रोतों से जैसे विदेश यात्रा, समुद्र यात्रा व जलमार्गों से सम्बन्धित व्यापार आदि से अचानक आएगा। इस विशेष समय में आप भूमि, भवन व आभूषण क्रय कर सकते हैं।  घर में जीवन सुखमय होगा। जीवन साथी रोग मुक्त होगा। यदि विवाह योग्य पुत्र – पुत्री है तो उपयुक्त पात्र से आप उनके विवाह की योजना बना सकते हैं।  सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी यह अच्छा समय है। आप समाज में और अधिक मान व प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी फलस्वरुप इन साधनाओं से आप पर ईश – कृपा होगी।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022 14:48:16)

आपका स्थानान्तरण हो सकता है व कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। शत्रुओं व अपने नीचे काम करने वाले सहयोगियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपको इस समय धोखा दे सकते हैं। किसी भी ऐसी बात से बचें जिसके कारण आपको अपनी कार्यस्थली अथवा समाज में बदनामी मिले। मनवांछित लाभ पाने में और सामान्य दिनों से अधिक समय लग सकता है। वित्त के प्रति भी सावधानी बरतनी पड़ेगी।

अतिरिक्त आय भी करेंगे परन्तु अनेक बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है।  मुकदमेबाजी, आपराधिक गतिविधियों व धर्मविरोधी कृत्यों से दूर रहें। सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में इस दौरान अपराध जगत फंदे में फँस सकते हैं। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक रुप से आप पत्नी / पति व बच्चों के कारण व अन्य कारणों से भी अशान्त व व्यथित रह सकते हैं।

शनि (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक ) 

काम-काज, व्यवसाय, व्यापार व किसी भी कार्यक्षेत्र विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।  समाज में आपका नाम व प्रतिष्ठा भी कलंकित हो सकती है। सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में संसार त्यागने का मानस भी बना सकते हैं।  यात्रा का योग है। इस समय वित्त के प्रति सावधानी बरतें व व्यय पर लगाम कसें।  स्वास्थ्य इन दिनों चिन्ता का कारण बन सकता है।

Related Articles

Back to top button