मां सोनिया गांधी के घर में शिफ्ट होंगे राहुल, सरकारी बंगला खाली करने का मिला था नोटिस

Rahul Shift Sonias House: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकारी बंगला छोड़ने के बाद मां सोनिया गांधी के घर यानी 10 जनपथ शिफ्ट हो रहे हैं। उनका सामान शिफ्ट किया जा रहा है। वे जल्द ही अपनी मां के साथ रहने लगेंगे। बता दें कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल के कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि कुछ ही देर में उन्हें जमानत दे दी गई थी। इसके अगले दिन राहुल की सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके बाद 27 मार्च को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था।

यह भी पढ़ें:- हनुमान जयंती पर केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के लिए बता दें कि नोटिस मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि उनके सरकारी बंगले से उनकी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तब उन्हें अपने या सोनिया गांधी के बंगले में शिफ्ट होने का सुझाव दिया था। सोनिया गांधी का घर 10 जनपथ लुटियन जोन में बने नेताओं के सरकारी आवासों में सबसे बड़ा है। ये घर PM नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7 RCR से भी बड़ा है। सेंट्रल पब्लिक डिपार्टमेंट के मुताबिक PM मोदी का सरकारी आवास 14,101 वर्ग मीटर में बना है। (Rahul Shift Sonias House)

वहीं पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का निवास 15,181 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला है। लाल बहादुर शास्त्री जब प्रधानमंत्री थे तो वे यहीं रहते थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से राजीव गांधी का परिवार 10 जनपथ में रह रहा है। इसी घर के पीछे कांग्रेस का मुख्यालय है। लोकसभा सचिवालय से 27 मार्च को राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने उन्हें 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्हें बंगला खाली करने के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया गया था। (Rahul Shift Sonias House)

नोटिस मिलने के अगले दिन राहुल ने लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. मोहित रंजन को लिखित जवाब भेजा। उन्होंने लिखा था कि मैं 4 बार लोकसभा सांसद चुना गया। ये लोगों का जनादेश है। मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं। मेरी इस घर से कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं नोटिस में दिए गए आदेशों का पालन करूंगा। लुटियंस दिल्ली में 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में राहुल रहते थे। 2004 में अमेठी से पहली बार सांसद बनने पर उन्हें ये बंगला एलॉट किया गया था। 2005 में उन्हें ये बंगला मिल गया था। (Rahul Shift Sonias House)

Related Articles

Back to top button