दिवाली से पहले किसानों को दोहरा तोहफा, आज PM मोदी भी जारी करेंगे 12वीं किस्त

PM Kisan Yojana: आज छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए दोहरे खुशी का दिन है। क्योंकि PM मोदी भी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में आज ‘PM किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करीब 11:30 बजे करेंगे। इसी सम्मेलन के दौरान PM किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त को जारी किया जाएगा। अनुमान है कि पीएम किसान सम्मेलन 2022 कार्यक्रम में करीब 1 करोड़ से ज्यादा किसान वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। वहीं जिन किसानों ने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री आज हितग्राहियों को देंगे दिवाली गिफ्ट, 1866 करोड़ का करेंगे भुगतान

बता दें कि भारत सरकार ने e-KYC की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तय की थी। हालांकि ये डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है। वहीं पीएम किसान पोर्टल पर OTP बेस्ड e-KYC अभी भी उपलब्ध है। इसके अलावा जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में दर्ज की थी। उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आप पीएम किसान योजना के पोर्टल पर विजिट करके अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। (PM Kisan Yojana)    

हितग्राही इस तरह देखें सूची में अपना नाम

आमतौर पर हर साल पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। पिछले साल सरकार ने 15 मई 2021 को धनराशि जारी की थी। किसान PM किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम कुछ चरणों का पालन करके पता कर सकते हैं। बता दें कि राशि 3 किस्तों में मिलती है। हर चार महीने के बाद किसानों के खाते में 2 हजार रु आते हैं। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। (PM Kisan Yojana)

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपको होमपेज के बाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर का चयन करना होगा।
  • फिर किसान कॉर्नर के अंदर लाभार्थियों की सूची का चयन करें।
  • इस चरण में आपको ड्रॉप-डाउन सूची से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इन चरणों के बाद आप देखेंगे कि लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम जांच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button