Trending

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे : अजय चन्द्राकर

कुरुद (धमतरी) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी कुरुद के विभिन्न मोर्चों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के द्वारा थाना चौक पर स्थित पंडीत दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महिला मोर्चा कार्यकर्ता की ओर से सिविल अस्पताल कुरुद में मरीजों को फल वितरण किया का कार्यक्रम किया गया। इसी तरह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में नगर स्थित मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध (पितर)पक्ष : तिथि षष्ठी, सप्तमी को लेकर मतभेद, शास्त्रों के नियमानुसार यह हैं श्राद्ध तिथि, पढ़ें पूरी खबर

भारत निर्माण को वैचारिक दिशा देने वाला पुरोधा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने दीनदयाल उपाध्याय को भारत निर्माण को वैचारिक दिशा देने वाला पुरोधा बताया। उन्होंने कहा, वह एक प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। समग्र और समावेशी विकास के लिए उनकी दृष्टि अतुलनीय थी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ न्यूज : सरपंच और सचिव की मिलीभगत से हुआ अजब कारनामा, 14वीं और 15वीं वित्त की राशि का किया बंदरबांट,पढ़ें पूरी खबर

कार्यक्रम में हुए शामिल 

आयोजित कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्षद्वय ज्योति चंद्राकर, रविकांत चन्द्राकर, जिला योजना समिति सदस्य भानु चंद्राकर, जिलाअध्यक्ष अनुसुचित जाति मोर्चा हरिशंकर सोनवानी, प्रभारी कृष्णकांत साहू, मूलचंद सिन्हा, जिला सोशल मिडिया प्रभारी कमलेश चन्द्राकर, शहर संयोजक भोजराज चंद्राकर, संजू चंद्राकर, सत्यम, मोनू चंद्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, केवल चंद्राकर, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भारत ठाकुर, प्रभात बैस, अनुप यादव, कमल शर्मा, कमलेश रेड्डी, दीपक चन्द्राकर, राज देवांगन, भारत साहू, भगवती, सुनिल चन्द्राकर, सुरज देवांगन, प्रकाश धीवर, शैलेश नगारची, दौलत ध्रुव, ललित चंद्राकर, भोलु ध्रुव, राजेंद्र यादव, भारतभुषण पंचायन थे।

साथ ही संत राम साहू, कृष्णा सेन, केशव चंद्राकर, प्रीतम सेन, संजय साहू, हिमांशू साहू, किशोर कुर्रे, रोशन साहू, वंश खत्री, केशव चंद्राकर, अनुशासन आमदे, रवि चंद्राकर, हिमांशू सिन्हा, नोवलेश चंद्राकर, महावीर साहू के साथ महिला मोर्चा से महिलामोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती पंचायन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, मिडिया प्रभारी ममता साहू , मंडल महामंत्री भूमिका सिन्हा, कार्यालय मंत्री तुमेश्वरी धुव्र, वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी रेड्डी, विद्या शर्मा, जया भोई, गातेश्वरी देवांगन, भारती बैंस , कमिथला साहू, बबिता देवांगन, अनुसुइया साहू, शैल चंद्राकर, बबली ठाकुर, संतोषी सेन भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button