PM नरेंद्र मोदी ने झारखंड में की जनसभा, कहा- मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ 

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने BJP-NDA की सरकार बनाई। आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।

यह भी पढ़ें:- CG NEWS : IPL सट्टे पर छत्तीसगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 26 सटोरियों को रायपुर पुलिस ने दबोचा

PM मोदी ने कहा कि 500 साल से हमारी कितनी ही पीढियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ। 500 साल में जो काम नहीं हुआ, आपके एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ और आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया। आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। (PM Modi in Jharkhand)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी। एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी, लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है – मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार। (PM Modi in Jharkhand)

उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से CM और PM के रूप में देशवासियों की सेवा करते हुए मुझे अब 25 साल हो जाएंगे। इन 25 सालों में आपके आशीर्वाद से मोदी पर एक पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा है। मैं आज भी पद, प्रतिष्ठा, सुख-समृद्धि से दूर आज भी वैसा ही हूं, जैसा आपने मुझे यहां भेजा था। मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है। JMM-कांग्रेस के नेताओ ने भ्रष्ट्राचार से अपार धन संपदा खड़ी की है। संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ ये अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे। (PM Modi in Jharkhand)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। इसलिए 10 सालों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो ख़ुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो। कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है – जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई। कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है। (PM Modi in Jharkhand)

PM ने कहा कि मोदी के 10 साल के सेवाकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। इसलिए वो आज भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं। इन गरीब भाई-बहनों के आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और मेरी पूंजी है। मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है, आपके जीवन में खुशहाली लाना चाहता है, लेकिन कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन जायदाद पर पड़ गई है। कांग्रेस-JMM को और कुछ नजर ही नहीं आता है। कांग्रेस और INDI गठबंधन ने एक और खतरनाक बात कही है। ये लोग अब SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं। (PM Modi in Jharkhand)

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हमारा संविधान बन रहा था, तभी संविधान निर्माताओं ने मिलकर तय किया था कि भारत में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब कांग्रेस-JMM और RJD सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस ये ऐलान कर रही है, लेकिन JMM और RJD इस पर चुप हैं और इसे अपनी मौन सहमति दे रहे हैं। मेरे आदिवासी, दलित और पिछड़े भाई-बहन लिख कर रख लें कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा। मैं संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं करने दूंगा। (PM Modi in Jharkhand)

Back to top button
error: Content is protected !!