उत्तराखंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, आदि कैलाश के किए दर्शन

PM on Adi Kailash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। यह जोलिंगकोंग इलाका है। यहां से 20 किलोमीटर की दूरी के बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है। नरेंद्र मोदी देश के पहले PM हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत का दर्शन किया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग की कार्रवाई जारी, 10 अक्टूबर तक हटाए गए 1.47 लाख से ज्यादा बैनर

PM मोदी पिथौरागढ़ जिले में करीब 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। पहले PM दो दिन (11-12 अक्टूबर) तक उत्तराखंड के दौरे पर रहने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उनका दौरा एक ही दिन का कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि की थी। (PM on Adi Kailash)

Back to top button
error: Content is protected !!