PM मोदी ने राज्यसभा में किया बस्तर ओलंपिक का जिक्र, छत्तीसगढ़ को बताया बदलाव की मिसाल

PM on Bastar Olympics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया। PM मोदी ने कहा कि जो जिले कभी उपेक्षा और पिछड़ेपन की पहचान माने जाते थे, आज वहीं बदलाव और आत्मविश्वास की नई इबारत लिखी जा रही है। युवाओं को अवसर, प्रशासन को स्पष्ट दिशा और समाज को सक्रिय सहभागिता देकर विकास की धारा को गांव-गांव तक पहुंचाया गया है। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने इस पूरे क्षेत्र को ऊर्जा, आशा और संभावनाओं का नया केंद्र बना दिया है। आज बस्तर अपनी सकारात्मक और प्रेरक पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:- विधायक चंद्राकर की पहल रंग लाई, भखारा को मिली रजिस्ट्री सुविधा

इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये बस्तर का सौभाग्य है। छत्तीसगढ़ का जो बस्तर क्षेत्र है उसे धरती का स्वर्ग भी कह सकते हैं। वह प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर क्षेत्र है। करीब चार दशकों तक बस्तर क्षेत्र नक्सलवाद के कारण अछूता रहा। जबकि वो क्षेत्र केरल राज्य से भी बड़ा है। अब नक्सलवाद की समाप्ति हो रही है। बस्तर ओलंपिक का आयोजन पिछले साल से किया जा रहा है। पिछले साल 1 करोड़ 65 लाख युवाओं ने उसमें भाग लिया और इस साल लगभग 3 लाख युवाओं ने भाग लिया। बस्तर पंडुम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगी और समापन केंद्रीय गृहमंत्री करेंगे। बस्तर का जिक्र प्रधानमंत्री कई बार अपने कार्यक्रम मन की बात में कर चुके हैं। ये बहुत सौभाग्य की बात है।

डिप्टी CM विजय शर्मा ने जताया आभार

वहीं डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वो जगह पहले पिछड़ा जिला माना जाता था, वहां परेशानियां होती थी। आज उन जिलों को देखने का नजरिया बदल गया है। बस्तर देश का ऐसा जिला माना जाता था, जहां की पोस्टिंग खराब मानी जाती थी और आज वहां पर बस्तर ओलंपिक हो रहा है। बस्तर के गांव-गांव तक बस पहुंच रही हैं। इन सभी बातों का उल्लेख प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में किया। यह बस्तर की जनता की जीत है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कहा कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री की ओर से बस्तर ओलंपिक का उल्लेख होना न केवल बस्तर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार। (PM on Bastar Olympics)

Back to top button
error: Content is protected !!