नक्सलियों के खिलाफ और तेज होगी लड़ाई, अब अपने खात्मे की ओर नक्सलवाद: CM साय

CM Sai on Naxalism: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने और उनका हाल जानने के लिए रायपुर के नारायणा और बालाजी अस्पताल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने दोनों अस्पतालों में भर्ती जवानों से मुलाकात की। साथ ही उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को घायल जवानों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, DGP अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसवराजू मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें:- घायल जवानों से मिले CM विष्णुदेव साय, कहा- खत्म करके रहेंगे नक्सलवाद

गौरतलब है कि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए। जबकि 14 जवान घायल हुए हैं। घायल हुए 8 जवानों को बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर लाया गया है और यहां के नारायणा और बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल जवानों का इलाज मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में जारी है।मुख्यमंत्री ने बालाजी अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। लड़ाई हम जीतेंगे। (CM Sai on Naxalism)

उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सुदूर वनांचल में नए कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अब तक अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। (CM Sai on Naxalism)

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर कायराना हमला किया है। हमारे जवानों ने उनके इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके चलते नक्सली भाग खड़े हुए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई और दखल के चलते नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना में शहीद हुए तीन जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। (CM Sai on Naxalism)

Related Articles

Back to top button