चलती ट्रेन में दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांजा पीकर लूट और रेप के मामले को दिया था अंजाम

महाराष्ट्र न्यूज: महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन (Pushpak Express Train) में 20 वर्षीय एक युवती के साथ किए गए दुष्कर्म (Gangrape) के मामले ने पूरे देश को सकते में ला कर रख दिया है।

इस मामले मे पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।यह घटना शुक्रवार रात हुई। आरोपी मुंबई आ रही ट्रेन में इगतपुरी स्टेशन से चढ़े।यह कथित अपराध तब हुआ जब ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी।

सभी आठ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तब इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में अब सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने से पहले आरोपियों ने गांजा का सेवन किया था।उन्होंने बताया कि आरोपियों की ट्रेन में लूटपाट की योजना नहीं थी।

लेकिन, ट्रेन में चढ़ने के बाद आरोपियों में से एक ने चाकू दिखा कर एक यात्री का सामान लूटने की कोशिश की। भयभीत यात्री ने उन्हें नकदी दे दी।आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने अन्य यात्रियों को भी चाकू दिखा कर धमकाने का प्रयास किया।उन्हें लगा था कि अंधेरे में उनकी पहचान नहीं हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : अंधविश्वास की हद पार! मरे हुए इंसान को जिंदा करने लिए घरवालों ने किया 16 घंटों तक ये काम

पुलिस उपायुक्त (जीआरपी) मनोज पाटिल ने बताया कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में से चार का आपराधिक रिकॉर्ड है जबकि बाकी के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 16 यात्रियों से नकदी लूटी और नौ मोबाइल फोन छीन लिए।

यह भी पढ़ें : नाबालिक ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में इलाज के लिए कराई गई भर्ती

क्या है मामला?

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 20 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। महिला की हाल में ही शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ मुंबई रहने जा रही थी।महिला के पति ने जब पत्नी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर हमला किया। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395 (डकैती), 376 (डी)-सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button