लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, शिशुपाल सोरी और विष्णु यादव BJP में हुए शामिल

Shishupal Sori join BJP: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ने पार्टी छोड़ दी है। साथ ही अपने 500 समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र की बहन ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। CM विष्णुदेव साय ने गमछा पहनकर उनका स्वागत किया। बता दें कि शिशुपाल सोरी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। वहीं सोरी के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि उनकी उम्र ज्यादा हो गई थी। अब युवाओं को मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- न्यायधानी में युवती से लव जिहाद, पुलिस ने आरोपी अल्ताफ खान को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि शिशुपाल के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के जीत का दावा किया। वहीं बिलासपुर में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने 2 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। CM विष्णुदेव साय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। BJP में शामिल होने के बाद विष्णु यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। (Shishupal Sori joins BJP)

कांग्रेस ने यादव समाज के साथ अन्याय किया: विष्णु 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यादव समाज के साथ अन्याय किया है। बाहरी व्यक्ति को बिलासपुर से टिकट दिया है, जो स्वीकार नहीं है। विष्णु यादव ने कहा कि वह बिना किसी कमिटमेंट के भाजपा में आए हैं। भाजपा में उनकी सिर्फ एक ही इच्छा है कि वे मरते दम तक भाजपा के साथ रहें। बता दें कि विष्णु यादव बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को टिकट दे दिया, जिससे वे नाराज चल रहे थे। उन्होंने दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी से नामांकन फॉर्म खरीदकर पार्टी को बगावत की चेतावनी भी दी थी। (Shishupal Sori joins BJP)

Related Articles

Back to top button