प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन, बोले – यह मिशन किसानों के लिए वरदान

Global Millets : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 18 मार्च को सुबह 11 बजे इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर (IARI) कैंपस में ग्लोबल मिलेट्स (मोटा अनाज) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने बायर सेलर मीट और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, इस तरह के आयोजन न केवल ग्लोबल गुड के लिए जरूरी है बल्कि ग्लोबल गुड में भारत की बढ़ती जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : उपराज्यपाल ने माता वैष्णव देवी में बने दुर्गा भवन का किया उद्घाटन, यहां एक साथ रुक सकेंगे 3 हजार श्रद्धालु

ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस भारत के लिए बहुत ही अहम है। भारत 2023 में G20 की मेजबानी कर रहा है। सरकार ने मिलेट्स को G20 बैठकों का भी एक हिस्सा बनाया है। ‘ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन’ के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (आईवाईएम)-2023 पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

Global Millets : इस अभियान में भारत आगे – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहाकि, भारत के प्रस्ताव और प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। जब विश्व अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना रहा है तब भारत इस अभियान की अगुवाई कर रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस इसी दिशा का एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत के 75 लाख से ज्यादा किसान आज वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। ये इसके महात्मय को दर्शाता है।

जहां ‘श्री’ होती हैं वहां समृद्धि भी होती है

पीएम मोदी ने कहाकि, हमारे युवा साथी किस प्रकार के नए-नए स्टार्टअप लेकर इस क्षेत्र में आए हैं, ये भी अपने आप में प्रभावित करने वाला है। ये सभी भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। ‘श्री अन्न’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जो लोग भारत की परंपराओं से परिचित हैं, वह ये भी जानते हैं कि हमारे यहां किसी के आगे ‘श्री’ ऐसे ही नहीं जुड़ता है। जहां ‘श्री’ होती हैं वहां समृद्धि भी होती है और समग्रता भी होती है।

Global Millets : देश के किसानों के समृद्धि का द्वार श्री अन्न

पीएम मोदी ने कहाकि, श्री अन्न यानी कम पानी में ज्यादा फसल की पैदावार है। श्री अन्न यानी केमिकल मुक्त खेती का बड़ा आधार है। श्री अन्न यानी क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने में मददगार है। श्री अन्न’ भी भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है, इसमे गांव भी जुड़ा है और गरीब भी जुड़ा है। श्री अन्न यानी देश के छोटे किसानों के समृद्धि का द्वार है। श्री अन्न यानी देश के करोड़ों लोगों के पोषण का कर्णधार है। श्री अन्न यानी देश के आदिवासी समाज का सत्कार है।

100 से अधिक देश बनेंगे भागीदार

इस उद्घाटन समारोह में इथियोपिया और गुयाना के राष्ट्राध्यक्षों के वीडियो संदेश चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में छह देशों के कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कृषि मंत्रियों के साथ गोलमेज सत्र और द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। इस वैश्विक सम्मेलन में 100 से अधिक देशों की भागीदारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Global Millets : ग्लोबल मिलेट्स क्या है

मिलेट क्या हैं? मिलेट मतलब बाजरा। मिलेट्स मतलब मोटा अनाज। बाजरा को अंग्रेजी में मिलेट कहा जाता है। ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी, कुट्टू को मिलेट क्रॉप कहा जाता है। केंद्र सरकार के आह्वान पर यूनाइटेड नेशन 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस इसी कड़ी का अहम हिस्सा बनने जा है। मिलेट्स न्यूट्रिशन का भंडार है। मिलेट्स उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान है।

Related Articles

Back to top button