भारतीय नौसेना बेस पर चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Helicopter Crash : सेना बेस के नौसैनिक हवाई स्टेशनआईएनएस गरुड़ पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर एयरस्टेशन से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में चालक दल के दो सदस्य सवार थे।

यह भी पढ़े :- दुर्ग में PM नरेंद्र मोदी की बड़ी घोषणा, कहा- 80 करोड़ गरीबों को 2028 तक मिलेगा मुफ्त राशन

सूत्रों के मुताबिक, रनवे पर मौजूद नौसेना अधिकारी की हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के समय विमान में चालक दल के दो सदस्य सवार थे। यह दुर्घटना नौसेना मुख्यालय में आईएनएस गरुड़ रनवे पर हुई।

शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया है कि दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों का नौसेना मुख्यालय के संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर नियमित प्रशिक्षण के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे के बाद कोच्चि हार्बर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button