छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया समय

Raipur Registry Office: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वोपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन और मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की ओर से आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 25, 29, 30 और 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- भक्त माता कर्मा जयंती पर डाक टिकट का विमोचन, CM साय ने छत्तीसगढ़ के लिए बताया गर्व की बात

बता दें कि 24 मार्च को रजिस्ट्री विभाग के सॉफ्टवेयर एन.जी.डी.आर.एस. (NGDRS) में तकनीकी समस्या आने के कारण सर्वर अस्थायी रूप से डाउन हो गया था, जिससे कुछ समय के लिए रजिस्ट्री कार्य बाधित हुआ। एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) पुणे की ओर से किया जाता है। जैसे ही सर्वर डाउन होने की सूचना प्राप्त हुई, तुरंत NIC पुणे और NIC रायपुर की तकनीकी टीम से समन्वय स्थापित कर तत्काल सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप शाम 6 बजे तक सर्वर सुचारू रूप से कार्य करने लगा और रजिस्ट्री कार्य फिर शुरू हो गई। आगे ऐसी कोई तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए NIC के साथ लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। (Raipur Registry Office)

अंबिकापुर में चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान

सरगुजा जिले में आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने अभियान चलेगा। कलेक्टर विलास भोसकर ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संविदा भर्ती के अंतर्गत स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, RMO समेत दूसरे पदों के भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरा करने को कहा। कलेक्टर भोसकर ने बैठक में सभी तहसीलदारों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रोत्साहित कर एग्रो स्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण की जानकारी ली और SDM को पट्टा वितरण संबंधी प्रकरण को सत्यापित कर फर्जी पट्टा वितरण के प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि DMF मद से स्वीकृत निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। इसी तरह उन्होंने PM आवास, PM जनमन, स्वामित्व योजना समेत अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा की। (Raipur Registry Office)

Back to top button
error: Content is protected !!