जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बचपन के दोस्त को लगाया गले, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Childhood Friend: राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उसी दौरान अचानक उनके बचपन के दोस्त बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। कुनकुरी निवासी सुरेश गुप्ता कतार में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए अपने दोनों हाथ बढ़ाए, उन्हें देखकर मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ उन्हें अपने गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें:- राजस्थान का भजन लाल शर्मा संभालेंगे राज, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे डिप्टी सीएम

सुरेश गुप्ता ने बताया कि वे कुनकुरी के लोएला हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री साय के साथ पढ़ते थे। मुख्यमंत्री शुरू से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने गणित विषय लेकर हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बचपन से ही सरल और मृदु स्वभाव के थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी यह सहजता और सरलता आज भी दिखी। गुप्ता ने बताया कि हम साथ-साथ पढ़ाई करते थे और साथ खेलते थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इस क्षेत्र के दुलदुला के कई गांवों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने CM साय के मिलकर बधाई दी। सहज-सरल मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कुशलक्षेम पूछा। (CM Sai Childhood Friend)

आप लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं हुई, रुकने की व्यवस्था हुई या नहीं। हेमंती यादव, आशा, सरोजनी, कमलावती, संतोषी, अनिता जगत ने इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ लोगों से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के कोतबा से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदिवासी बहुल जशपुर जिले से CM साय के मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। (CM Sai Childhood Friend)

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमण्डल में उमा शंकर भगत, जयशंकर झांप, विश्राम साहू, श्याम साहू, श्याम लाल चौधरी, धर्म साहू समेत कई ग्रामीण शामिल थे। दुर्ग जिले के भिलाई के राजमहंत चेलाराम मनहर, प्रेमलाल साहू, बृजेश बिजपुरिया, शिवसागर मिश्रा, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, भिलाई की रमा श्रीवास्तव, लिया पिल्ले, मिथिला खिचरिया, सविता देवी, अन्नू राणा, मीना शुक्ला, सरगुजा, महासमुंद समेत कई जिलों के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम से युवाओं की टीम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुना पहुंचे। उन्होंने CM साय का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। रिकेश साहू, युवराज साहू और लोकेश सोनी ने बताया कि हम सभी युवा बहुत ही उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजिम को विकास की एक नई ऊंचाइयां मिलेगी। (CM Sai Childhood Friend)

सरगुजा से पहुंचे सौंडिक समाज ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने अंबिकापुर से सौंडिक समाज के प्रतिनिधि रायपुर पहुंचे। उन्होंने साय  का पुष्प गुच्छ से सम्मान करते हुए हुए कहा कि आपके मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है। समाज के प्रतिनिधि बिजेंदर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मिलने को बेताब थे। हम 40 लोग आज ही रायपुर आए हैं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि CM साय क्षेत्र के विकास में सदैव लगे रहते हैं। आगे भी अब इनका स्नेह क्षेत्र वासियों को मिलेगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने राजधानी रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह में प्रदेशभर से सामाजिक संगठनों और आमजनों के पहुंचने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री को विभिन्न समाजिक संगठनों ने गजमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने भी आत्मीयता के साथ प्रदेशवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। (CM Sai Childhood Friend)

Related Articles

Back to top button