PM मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जनता से कही ये बात

Puri Howrah Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने राज्य में 8 हजार 200 करोड़ के रेलवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। इसमें पुरी और कटक रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए इन सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए। साथ ही कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें:- बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत, 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिला है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है। आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान से गुजरती है तो उसमें भारत की गति और भारत की प्रगति दिखाई देती है। अब कोलकाता से पूरी जाना हो या पूरी से कोलकाता ये यात्रा सिर्फ साढ़े 6 घंटे की हो गई है। (Puri Howrah Vande Bharat)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते सालों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है। ये वंदे भारत ट्रेन भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है। आज भारत अपने बलबूते ही 5G टेक्नोलॉजी विकसित कर उसे देश के दूर-सुदूर क्षेत्र में लेकर जा रहा है। (Puri Howrah Vande Bharat)

PM मोदी ने कहा कि भारत ने कोरोना जैसी महामारी की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भी दुनिया को चौंका दिया था। इन सब प्रयासों में समान बात ये है कि ये सारी सुविधाएं किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सबके पास तेजी से पहुंचीं। हमारी ‘वंदे भारत ट्रेनें’ भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं। पिछले 8-9 वर्षों में ओडिशा में रेल परियोजनाओं के बजट में काफी वृद्धि की गई है। 2014 के पहले 10 वर्षों में यहां हर वर्ष औसतन 20 किमी के आसपास ही रेल लाइनें बिछाई जाती थीं जबकि 2022-23 में यहां पर 120 किमी के आसपास नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं। (Puri Howrah Vande Bharat)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यहां से जो आज वंदे भारत निकली है उसकी आध्यात्मिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से एक अलग विशेषता है। ये ट्रेन का सभी पैरामीटर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिस प्रकार से पटरियों को ठीक करने का काम और विद्युतीकरण जारी है इससे ये रेलवे का स्वर्णिम युग चल रहा है। (Puri Howrah Vande Bharat)

Related Articles

Back to top button