Minister Nitin Gadkari Bayan: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ही सरकार को लेकर दिया ऐसा बयान, जो फिर बना चर्चा का विषय

Minister Nitin Gadkari Bayan: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिर एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने सरकार के कामकाज को लेकर बयान दिया गया, जो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार में समय पर फैसले नहीं लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण के मामले में समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। समय सबसे बड़ी पूंजी है। सबसे बड़ी समस्या ये है कि सरकार फैसले समय पर नहीं लेती है। मंत्री ने कहा कि आप चमत्कार कर सकते हैं। हमारे पास क्षमता है। मेरा कहना है कि भारत के बुनियादी ढांचे का भविष्य सुनहरा है। हमें दुनिया और भारत की अच्छी तकनीक, अच्छी रिसर्च और सफल तरीकों को स्वीकार करना होगा। हमारे पास वैकल्पिक संसाधन होने चाहिए, जिससे हम गुणवत्ता से समझौता किए बिना लागत घटा सकें। (Minister Nitin Gadkari Bayan)

यह भी पढ़ें:- Nitin Gadkari Bayan: क्या सच में राजनीति छोड़ने वाले हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उनके बयानों के निकाले जा रहे ये मतलब

रिपोर्ट्स के मुताबिक गडकरी ने साथ ही ये भी कहा कि मैं जब महाराष्ट्र में मंत्री था तो मैंने कह दिया था कि जो 1 दिन पहले बनेगा तो एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। अगर देरी हुई तो फिर इसी हिसाब से फाइन देना होगा। माहिम में फ्लाईओवर बनाने के लिए समय 24 महीने का था, लेकिन ठेकेदार ने 21 महीने में ही तैयार कर दिया। इसकी वजह यह थी कि उसे बोनस मिलना था। हालांकि पार्टी ने गडकरी के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब किसी एक सरकार से नहीं बल्कि सामान्य तौर पर सभी सरकारों से था। इसके कुछ घंटों बाद नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने BJP के उभार का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय को दिया। (Minister Nitin Gadkari Bayan)

पूर्व PM का किया था जिक्र

मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के मुंबई में 1980 के एक कॉनक्लेव में दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छंट जाएगा, सूरज चमकेगा और एक दिन कमल खिलेगा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऐसा काम किया है कि आज हम मोदी जी के नेतृत्व में सत्ता में हैं। (Minister Nitin Gadkari Bayan)

राजनीति छोड़ने को लेकर दिया था बयान

पिछले महीने भी नितिन गडकरी का एक बयान सुर्खियां बना था जब उन्होंने कहा था कि राजनीति आजकल सत्तानीति हो गई है। इसका लोग कल्याण से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। कई बार तो लगता है कि राजनीति से संन्यास ही ले लिया जाए। हाल ही में नितिन गडकरी इसलिए भी चर्चा में आए थे क्योंकि उन्हें BJP के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया था। इस फैसले को पार्टी में उनका कद घटने के तौर पर देखा जा रहा था। वहीं तब से लगातार तरह-तरह की बातें हो रही है। (Minister Nitin Gadkari Bayan)

Related Articles

Back to top button