Trending

Rashifal 25 January 2023: बुधवार को क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का Rashifal 25 January 2023, दिन- बुधवार। कलियुग- 5123, विक्रम संवत- 2079, वीर निर्वाण संवत 2548। माह- माघ, शुक्ल पक्ष चतुर्थी (4)। बुधवार का दिन भगवान गणेश को को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।  

Rashifal 25 January 2023

1. मेष राशि (Aries) : आज आपको व्यापार में लाभ होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से भी आपको धन लाभ होगा। किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करें, हानि हो सकता हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।    

यह भी पढ़ें : आउटसाइड पार्किंग में कार पार्क करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

2. वृष राशि (Taurus) : शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम अधिक होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भगवान श्री गणेश जी स्तुति करें, सभी रुके हुए काम बनेगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है।

3. मिथुन राशि (Gemini) : आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपको प्रसन्न रहना चाहिए, समय अच्छा चल रहा है। लोहे का व्यापार करने वाले कारोबारी आज मुनाफा कमाएंगे। युवा वर्ग अपनी अद्भुत कार्यक्षमता के बल पर कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे जिससे सभी से वाहवाही लूटेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

4. कर्क राशि (Cancer) : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बेचैनी की वजह से हर एक व्यक्ति के लिए नकारात्मकता बढ़ेगी। आपके द्वारा कही गई बातों की वजह से एक-दूसरे के लिए गलतफहमी हो सकती है। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

5. सिंह राशि (Leo) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। यात्रा आपके लाभकारी होगा, समय का भरपूर आनंद लें। कोई पुराना धन से जुड़े मामले आज सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। भगवान श्री गणेश जी स्तुति करें, सभी रुके हुए काम बनेगे।

6. कन्या राशि (Virgo) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। बहुत समय अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। घर परिवार के धार्मिक आयोजन मन को शांत रहेगा, जीवन में नई खुशहाली का अनुभव करेंगे।

7. तुला राशि (Libra) : आपके मन के अनुसार, मनचाहा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों का तथा भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भगवान श्री गणेश जी स्तुति करें, सभी रुके हुए काम बनेगे। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। 

9. धनु राशि (Sagittarius) : कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। फिलहाल आय में कमी एवं खर्च की स्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कर्म हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशि (Sagittarius) : स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, पहले से सावधान रहना अच्छा है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

11. कुंभ राशि (Aquarius) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

12. मीन राशि (Pisces) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। (Rashifal 25 January 2023)

Related Articles

Back to top button