छत्तीसगढ़ आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महतारी हुंकार रैली में होंगी शामिल

Union Minister Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी, जो BJP के महतारी हुंकार रैली में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन के साथ बिलासपुर जाएंगी। दोनों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल के लिए रिचार्ज करेंगी। 11 नवंबर को होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन में बीजेपी ने एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इधर, भाजपा की इस रैली और प्रदर्शन को रोकने लिए प्रशासन ने अनुमति का रोड़ा खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- झारखंड के CM ने ED को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो गिरफ्तार करो…

बता दें कि कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा है कि भाजपा को रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। BJP ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस सरकार की चुनावी घोषणा पत्र, बेरोजगारी भत्ता का वादा याद दिलाने के लिए पहले रायपुर में युवा मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। ठीक उसी तरह अब भाजपा ने महिला मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। इसे महतारी हुंकार रैली का नाम दिया गया है। (Union Minister Smriti Irani)

वहीं बीते दिनों भाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी अजय जामवाल ने बिलासपुर पहुंचकर इस प्रदर्शन और रैली की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, अब प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत भाजपा नेता मैदानी स्तर पर जाकर रैली में महिलाओं को लाने के लिए संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को टारगेट दे रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की भी इस रैली और प्रदर्शन पर नजर हैं। प्रदेश अध्यक्ष साव सहित प्रदेश के भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी इसके लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। (Union Minister Smriti Irani)

प्रदेश संगठन इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बिलासपुर बुला रहे हैं। रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाती श्रीनिवासन आएंगी। ऐसे में रैली और प्रदर्शन में एक लाख से अधिक महिलाओं की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। भाजपा की इस रैली से पहले ही जिला प्रशासन ने 14 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर शहर के भीर रैली निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश में शहर के भीतर किसी भी तरह से धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक रैली को अनुमति नहीं देने का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने हाईकोर्ट, जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट,SP ऑफिस, जिला अस्पताल, सिम्स जैसी जगहों पर धारा 144 लागू कर दिया है। ऐसे में यहां भी रैली और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ ही पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक सहित नेताओं ने कलेक्टर से मिलकर अपने आयोजन की जानकारी दी थी। (Union Minister Smriti Irani)

वहीं कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसी भी तरह की रैली और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने अपने आयोजन की सूचना दी है। लेकिन, नियम विरुद्ध तरीके से रैली और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनकी ओर से सभा करने के संबंध में भी अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा के इस प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन हर संभव कोशिश करेगा, लेकिन BJP पूरी तरह प्रदर्शन के मूड में है। साथ ही राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। (Union Minister Smriti Irani)

Related Articles

Back to top button