बड़ी लापरवाही: परीक्षा दे रहे मासूमों पर भरभराकर गिरी छत, कई गंभीर घायल

हरियाणा : सोनीपत की गन्नौर तहसील के बाय गांव में जीवानंद मॉडल पब्लिक स्कूल की छत गिर गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है…घटना में तीसरी, चौथी कक्षा के बच्चे, अध्यापक और छत पर मिट्टी डाल रहे मजदूर दब गए। बताया जाता है कि हादसा इतना गंभीर था कि घायल बच्चों व अध्यापकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया व पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।

छत पर मिट्‌टी डालने का काम चल रहा था

स्कूल की छत कच्ची थी। 2 दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण वह काफी जर्जर हो चुकी थी। इसके चलते स्कूल प्रशासन छत पर मिट्टी डलवाने का काम करवा रहा था। जैसे ही मजदूरों ने मिट्टी डालनी शुरू करी, वह नीचे गिर गई।

स्कूल में मरम्मत का चल रहा था काम स्कूल के हॉल की छत पर मजदूर मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। स्कूल के इसी हॉल में तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चे पढ़ते हैं। बच्चे स्कूल के कैंपस में पेपर दे र‌हे ‌थे। परीक्षा खत्म होने के बाद क्लास में अपना बैग उठाने के लिए गए थे।क्लास रूम में अध्यापक भी थे। इसी दौरान अचानक छत गिर गई और बच्चे, अध्यापक और मजदूर दब गए। 25 से ज्यादा बच्चों को गंभीर चोटे आई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के एक नामी रेस्टोरेंट ने साड़ी पहनी एक महिला को एंट्री देने से किया मना, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बच्चों को स्कूल की बस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया

बच्चों को स्कूल बस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां बच्चे रोते बिलखते दर्द से चिल्ला रहे थे। करीब सभी घायल बच्चों के सिर पर टांके लगे हैं। वहीं मजदूर और अध्यापकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही उनके परिवार वाले भी पहले स्कूल पहुंचे और फिर उसके बाद अस्पताल गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए CMO भी तत्काल अस्पताल पहुंचे और स्टाफ को घायलों का बेहतर इलाज करने के बारे में दिशा निर्देश दिए।हादसे के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। स्कूल में पढ़ रहे बाकी सभी बच्चों को स्कूल की ही बस से घर छुड़वाया गया। सा‌थ ही सभी बच्चों के अभिभावकों को मैसेज करके हादसे के बारे में सूचित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button