Surya Grahan 2023 : 20 अप्रैल को होगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें कब शुरू होगा ग्रहण और सूतक काल का समय

Surya Grahan 2023 : जब भी पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2023) लगता है। यह एक सामान्य क्रिया है, जो हर साल होती है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह ग्रहण इस बार खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। भारत समेत दक्षिण एशिया के कुछ देशों को छोड़कर यह बाकी दुनिया में नजर आएगा।

यह भी पढ़ें : छत्‍तीसगढ़ में ED की छापेमारी, कोयला कारोबारी, अधिकारी और नेताओं के घर ईडी की दबिश

Surya Grahan 2023 : सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा ग्रहण

यह ग्रह 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा। इस ग्रहण का समापन दोपहर को 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। यह ग्रहण कुल 5 घंटे 24 मिनट का होगा। भारत में न दिखाई देने की वजह से यहां पर सूतक काल नहीं लगेगा। यह सूतक वहीं लगता है जयह भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण से पहले सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक उसी स्थान पर मान्य होगा जहां पर ग्रहण नजर आता है।

इस साल होंगे कुल 4 ग्रहण

बता दें कि इस साल यानि सन 2023 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे। इनमें 4 ग्रहणों में दो सूर्यग्रहण होंगे और दो ही चंद्रग्रहण भी होंगे। सन 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को पड़ेगा जोकि एमपी के साथ ही पूरे भारत में भी दिखाई नहीं देगा। इसी तरह सन 2023 में दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को होगा और यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इस प्रकार साल के दोनोें सूर्यग्रहणों का भारत या एमपी में कोई असर नहीं होगा क्योंकि दोनों सूर्यग्रहण यहां दिखाई ही नहीं देंगेे। सूर्यग्रहण नजर नहीं आने के कारण इनका सूतक भी नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें : अगर आप भी बिना किसी रुकावट के देखना चाहते हैं IPL तो पढ़ें खबर, ये है 300 रुपए से भी काम के बेस्ट रिचार्ज प्लान

Surya Grahan 2023 : कैसे पड़ता है सूर्यग्रहण

सूर्यग्रहण के दिन चंद्रमा धरती और सूर्य के बीच आ जाता है जिसके कारण कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाता है। इस दौरान शुभ काम करना वर्जित माना गया है।
ग्रहण का जहां कुछ लोगों पर शुभ प्रभाव पडता है वहीं कुछ अन्य लोगों पर प्रतिकूल या अशुभ प्रभाव डालता है। 2023 का पहला सूर्यग्रहण चूंकि भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं रहेगा और इसका शुभ या अशुभ असर भी नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button