भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर सियासत तेज, CM और डिप्टी CM ने कसा तंज

Statement Regarding Bhupesh: पूर्व CM और राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ उनके ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बुरा हाल है। कांग्रेस से कोई लड़ने को तैयार नहीं है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। राजनांदगांव में भूपेश बघेल का विरोध हो रहा है। कार्यकर्ता मंच पर उनका विरोध कर रहे हैं। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर डिप्टी CM अरुण साव ने निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल ने स्लीपर सेल से की अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि 5 साल तक भूपेश बघेल ने सरकार चलाया। उनकी पार्टी में स्लीपर सेल कौन थे वो सारा प्रशासन और तंत्र होने के बाद भी नहीं जान पाए। अब जब उनके खिलाफ उबाल आया है तो उन्हें लग रहा है कि स्लीपर सेल आए हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि कोई स्लीपर सेल नहीं आए हैं, जो 5 सालों में कुकर्म किए हैं, उसका ये प्रतिफल दिख रहा है। भाजपा को उनके लिए कुछ करने की फुरसत नहीं है। हम मोदी की गारंटी को पूरी करने में व्यस्त है। बता दें कि कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो रहे हैं। इस लेकर डिप्टी CM साव ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नाव है। जनता ने देखा है कि कांग्रेस ने कैसे छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की। अब कांग्रेस की दुर्दशा हो रही है। (Statement Regarding Bhupesh)

5 साल कांग्रेस ने सरोकार नहीं किया: साव

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और बड़े-बड़े चेहरे भाजपा में शामिल होते दिखाई देने वाले हैं। कांग्रेस में आपसी गुटबाजी पर तंज कसते हुए साव ने कहा कि 5 साल में जनता से कोई सरोकार नहीं रखा। अपना और अपने परिवार का घर भरने का काम किया है। स्वार्थ की वजह से अभी भी लड़ रहे हैं। कांग्रेस की ये लड़ाई और अंतर्द्वंद कांग्रेस को समाप्त करने वाली है। जनता कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना चाहती है। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता ने रिजेक्ट करने का मन बना लिया है। कांग्रेस को हराने का तय कर लिया है। महादेव सट्टा एप को लेकर कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। नौजवानों के भविष्य से खेलने का काम हुआ है। छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटने का काम हुआ है। इसलिए यह बहुत गंभीर मामला है। (Statement Regarding Bhupesh)

बस्तर से 2-2 PCC चीफ बने, अब प्रत्याशी नहीं मिल रहे: नेताम

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के विरोध पर कहा कि जैसा बोएंगे वैसा काटेंगे। विरोध होना स्वाभाविक है। मंत्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस के नेता अपना अस्तित्व बचाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर से कांग्रेस ने दो-दो PCC चीफ बनाए, लेकिन अब कोई भी बस्तर से चुनाव लड़ने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इधर, पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने BJP पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंतर्कलह में BJP और RSS का हाथ है। इसे लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके नेता जो अंग्रेजी में लिखा हुआ चीट पढ़ते हैं, उसके आधार पर अब ये भी बोलने लगे हैं, जो चीट राहुल गांधी पढ़ते हैं। वैसा काम ये ना करें। उनके आपस के अंतर्कलह पर भाजपा कैसे दोषी हो गई। अगर भाजपा का इतना भयंकर भय है तो मैं सोचता हूं कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को है। (Statement Regarding Bhupesh)

Related Articles

Back to top button