रामायण महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए CM भूपेश, कहा- पहली बार किसी सरकार ने ऐसा आयोजन किया

Ramayan Mahotsav Samapan: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार द्वारा ऐसा आयोजन हुआ। इसमें कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों ने हिस्सा लिया। हम सब सुंदर कांड सुनते हैं। बाल कांड सुनते हैं।अरण्य कांड प्रकृति को लेकर है। जूरी के सदस्यों ने इस सोच की प्रशंसा की। हम नदियों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। केलो में आरती कार्यक्रम हुआ। हम नरवा कार्यक्रम चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को CM भूपेश बघेल ने दी नसीहत, नेता के पीछे चलने से नहीं बनेगी बात

CM भूपेश ने कहा कि अब नदियों को लेकर यह कार्य करेंगे, ताकि यह बारहमासी हों। भगवान राम ने हमें सिखाया है कि कोई कार्य कठिन नहीं है। हम प्रकृति के संरक्षण के लिए कार्य करते रहेंगे। वहीं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान के जयकारे के साथ सुंदर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। (Ramayan Mahotsav Samapan)

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ में केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाकर गोधन समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर गोबर से बने रंग-बिरंगे दिए से दीपदान किया। जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती की भव्यता ने बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। ऐसा लग रहा था मानो गंगा मैय्या साक्षात् रायगढ़ की धरती पर उतर कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हो। इस अवसर पर केलो मैय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गुंजायमान हो गया और महौल भक्तिमय हुआ। (Ramayan Mahotsav Samapan)

मुख्यमंत्री बघेल के केलो महाआरती कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थिति केलो उद्धार समिति और सर्व समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। महाआरती कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक चक्रधर सिंह, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुन्दर दास समेत कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। वहीं राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपस्थित सभी ने बालासोर रेल दुर्घटना में मृतकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी I (Ramayan Mahotsav Samapan)

Related Articles

Back to top button