RRR फिल्म का नाटू-नाटू गाना ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, रेस में दो डॉक्यूमेंट्री

Natu Natu Song Nominated: ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस गाने को MM कीरवानी ने कंपोज किया है। बीते दिनों नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। 20 कैटेगरी में ऑस्कर फाइनल नॉमिनेशन अनाउंस किए गए हैं, जिनमें अवतार-द वे ऑफ वाटर और द टॉपगन मेवरिक को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के नए PM बने क्रिस हिपकिंस, गवर्नर ने दिलाई शपथ

वहीं भारत की ऑल दैट ब्रीद्स, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और द एलिफेंट विस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट हुई हैं। RRR ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- हमने इतिहास बनाया है। ये बताते हुए हमें गर्व है कि नाटू-नाटू 95वें एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्मों की लिस्ट 9 जनवरी को रिलीज की गई थी। इन सभी फिल्मों के लिए 12 से 17 जनवरी तक नॉमिनेशन वोटिंग चली। 24 जनवरी को लिस्ट सामने आ गई, जिसमें RRR सबसे आगे निकली। इस साल 12 मार्च 2023 को 95वीं ऑस्कर सेरेमनी होगी। (Natu Natu Song Nominated)

बता दें कि RRR भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई है। इसके साथ ही क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा है। फिल्म में राम चरण, जूनियर NTR लीड रोल में थे। जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आए। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसे विदेश में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। RRR और द लास्ट शो के अलावा ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट में कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट, मराठी फिल्म मैं वसंतराव, तुझ साथी कही ही, इराविन निझल और विक्रांत रोना जैसी फिल्में शामिल थीं। ऐसे में इस साल एक न एक ऑस्कर अवॉर्ड भारत आ सकता है। (Natu Natu Song Nominated)

Related Articles

Back to top button