कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कोरिया और कोरबा में की सभा, कहा- ED, CBI और IT BJP के उम्मीदवार

Mallikarjuna kharge in Koriya : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरिया जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP हमेशा कहती है कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मोदी जी अपने भाषण में बार-बार कांग्रेस और राहुल गांधी जी का नाम लेते हैं, क्योंकि वे कांग्रेस से डरते हैं। कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है और मोदी-BJP अडानी जैसे अमीरों के लिए लड़ते हैं। इसलिए वे गरीबों के लिए लड़ने वालों को सत्ता से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव पास आते ही कांग्रेस के नेताओं पर CBI, ED, IT रेड डालने लगती है। आखिर ये रेड BJP के किसी नेता के ऊपर क्यों नहीं पड़ती? मोदी सरकार कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना चाहती है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। वह देश के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें:- जशपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सभा, कहा- पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ 

खड़गे ने कहा कि BJP हमारे एक उम्मीदवार के मुकाबले में 3 उम्मीदवार खड़ी करती है। BJP के ये उम्मीदवार ED, CBI और IT हैं। जैसे ही ED, CBI, IT को पता चलता है कि यह कांग्रेस का उम्मीदवार है, वह उसके घर पर रेड डाल देते हैं। मोदी सरकार में पेट्रोल, डीजल, अनाज, तेल, दाल… यहां तक की प्याज के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके बाद भी PM मोदी कहते हैं कि वह गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। BJP देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। देश से यही नफरत मिटाने के लिए राहुल गांधी जी 4000 किलो मीटर पैदल चले हैं। खड़गे ने कहा कि, यह सिर्फ चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। पहले के चुनाव ऐसे नहीं होते थे। (Mallikarjuna kharge in Koriya)

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार, मोदीजी और RSS संविधान को बदलना चाहता है। बार बार राहुल गांधी का नाम लेते हैं। उनको कांग्रेस से डर लगता है, कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है। बीजेपी अमीरों के लिए लड़ती है। बीजेपी गरीबों के लिए लड़ने वालों को सत्ता से दूर रखने के लिए कई कोशिश कर रही है। कांग्रेस इन छापों से डरने वाली नहीं है। हम मजबूती के साथ फिर से जीत कर आएंगे और जो वादे हमने किए हैं वह पूरे करेंगे। इसमें कोई शक नहीं कांग्रेस जो वादा करती है वह पूरा करती है। पिछले बार भी किए वादे हमने पूरे किए हैं। कोरिया के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। (Mallikarjuna kharge in Koriya)

Related Articles

Back to top button